Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी (शनिवार) को अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली से देश और राजस्थान को 23500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान पीएम हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे, जिसके लिए सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी का विशेष विमान बॉइंग 707 किशनगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, जहां से वे सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा सीधे सभा स्थल पहुंचेंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी SPG ने संभाल ली है और करीब 5000 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। किशनगढ़ से अजमेर तक चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।
इस दौरे का मुख्य आकर्षण रोजगार मेला और स्वास्थ्य क्षेत्र की नई पहल है। HPV अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को टीका लगाया जाएगा। इस वर्चुअल कनेक्ट के जरिए देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने खुद कायड़ विश्राम स्थली का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन ने 2 लाख से अधिक लोगों के जुटने की संभावना जताई है, जिसके लिए पीने के पानी, मेडिकल और बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- Bastar News Update : अबूझमाड़ में नक्सलियों का भूमिगत ठिकाना ध्वस्त, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लौटाई सरकारी साड़ियां, विद्युत कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी, ट्रैवल कंपनी पर जुर्माना…
- Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज से गर्मी का सितम दिखेगा, 33 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, घर से निकलने से पहले IMD की यह अलर्ट पढ़ लें
- पकड़ा गया हत्यारा : अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या करने वाला राजेन्द्र सोनकर गिरफ्तार, पुलिस 15 घंटे के भीतर दबोचा
- महाराष्ट्र में फर्जी CBI ने युवाओं से की लाखों की ठगी, बना रखी थी ‘CBI रेड टीम’
- पॉवर गॉसिप : कमिश्नर साहब का मिलने से इनकार…जबरन परिचय बढ़ाने में जुटे नए चेहरे…पहले शिफ्टिंग फिर ट्रांसफर…आदिवासी होने का नेताजी उठा रहे जमीनी फायदा…
