Rajastan News: ऑनलाइन धोखाधड़ी और अवैध यूएसडी लेन-देन जैसे मामलों में कार्रवाई के लिए राजस्थान के कुचामन पहुंची हरियाणा पुलिस टीम पर हमला हुआ। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर न केवल गिरफ्तार युवक को छुड़ा लिया, बल्कि गाड़ी के ड्राइवर का अपहरण भी कर लिया।

हरियाणा पुलिस ने कुचामनसिटी के राणासर इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया था। जब पुलिस उसे लेकर रवाना हुई, तो युवक के 8-10 साथियों ने बोलेरो गाड़ी का पीछा किया। काला भाटी की ढाणी में स्थित किलका पेट्रोल पंप के पास आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद आरोपियों ने हरियाणा पुलिस टीम पर हमला कर मारपीट की। उन्होंने न केवल गिरफ्तार युवक को छुड़ा लिया, बल्कि पुलिस गाड़ी के ड्राइवर को भी अपने साथ ले गए। घटना के दौरान पुलिस टीम को हल्की चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई। एडिशनल एसपी नेमीचंद खारिया, सीओ अरविंद विश्नोई और सीआई सतपाल चौधरी की अगुवाई में नाकाबंदी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरे इलाके में संदिग्धों की तलाश कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘बिहार में सफल हुआ BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश”, नीतीश के MLC पद से इस्तीफा देने पर राजद का बड़ा बयान
- शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर तीन टुकड़े किए: सिर जलाया, एक हिस्सा बेड के नीचे, दूसरा फ्रिज में रखा ; थाने जाकर बताया MURDER के पीछे की वजह
- नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिलः ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन करने से किया इनकार, बोले- इजराइली सेना नहीं जाएगी, अकेले रह गए अमेरिकी राष्ट्रपति
- गर्मी में आम से बनाएं स्वादिष्ट क्रीमी डेजर्ट, मैंगो मस्तानी खा कर घर वाले हो जाएंगे खुश …
- रिसेप्शन पार्टी में चोरी : शादी में मेहमान बनकर आया चोर, स्टेज से 4 लाख नगदी और जेवर से भरा थैला लेकर फरार

