Rajasthan Accident: राजस्थान के झालावाड़ में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे सिटी फोरलेन पर जमुनिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ. खाटू श्याम जी जा रही झालावाड़ डिपो की रोडवेज बस, ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. मृत महिला की पहचान राम कन्या बाई (पत्नी छीतर लाल, निवासी सुकेत) के रूप में हुई है.

हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे. बस चालक शंभूदयाल ने बताया कि सामने से आ रहे ट्रक का ड्राइवर नशे में था और बस का ब्रेक भी फेल हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ. कंडक्टर राधेश्याम लोधा ने बताया कि वह टिकट चेक कर रहे थे, तभी जोरदार झटका लगा और उन्हें आगे का कुछ याद नहीं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए, खासकर केबिन और कंडक्टर साइड पर बैठे यात्री बुरी तरह घायल हो गए.
हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने राम कन्या बाई को मृत घोषित कर दिया, और उनका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. घायलों में नूर अली, साजिद, द्वारका लाल, गुलफशा, राधेश्याम (कंडक्टर), शंभू लाल (चालक), सचिन यादव, राहुल, शाहरुख मंसूरी, अब्दुल राशिद और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं. घायलों का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी और आईसीयू वार्ड में चल रहा है, जिसमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर के नशे में होने और बस के ब्रेक फेल होने को हादसे का कारण माना जा रहा है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मामले की गहन जांच कर रही है.
पढ़ें ये खबरें
- ‘…कोई यहां CM नहीं बन सकता’, नीतीश के MLC पद से इस्तीफा देने पर जदयू विधायक ने कर दी ये बड़ी मांग
- चीखता रहा मासूम, फिर भी… बच्चे की पिटाई देख हो जाएंगे विचलित
- Amit Shah Live : नक्सलवाद के खात्मे पर लोकसभा में चर्चा, गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- नक्सल मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ …
- भूषण गगरानी के बाद मुंबई BMC का अगला आयुक्त कौन? देश की सबसे अमीर महानगरपालिका पर टिकी सबकी नजरें
- नशा मुक्ति केंद्र में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता! लत छुड़ाने के नाम पर दिए गहरे जख्म, संचालिका के बेटे पर FIR दर्ज
