Rajasthan Assembly: राजस्थान विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 27 फरवरी को पारित किया जाएगा। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में हुई कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में सदन के आगामी कामकाज और समय सारिणी को मंजूरी दे दी गई है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, सदन में अब विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा का दौर शुरू होगा। बीएसी की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक, 20 और 21 फरवरी को अनुदान मांगों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 22 फरवरी को सदन की बैठक नहीं होगी। अवकाश के बाद 23 फरवरी से 26 फरवरी तक लगातार अनुदान मांगों पर चर्चा जारी रहेगी।
समिति के अनुसार, चर्चाओं का दौर समाप्त होने के बाद 27 फरवरी को राजस्थान वित्त विधेयक-2026 और राजस्थान विनियोग विधेयक-2026 सदन में विचार-विमर्श के लिए रखे जाएंगे, जिसके बाद उन्हें पारित कराया जाएगा।
गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 11 फरवरी को सदन में बजट पेश किया था। बीएसी के निर्णयानुसार, बजट पर चल रही सामान्य चर्चा समाप्त होने के बाद मंगलवार को वित्त मंत्री सरकार की ओर से अपना जवाब पेश करेंगी। इसके बाद 18 फरवरी से 20 फरवरी तक के चरण में अनुदान मांगों पर बहस शुरू हो जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- सौरभ निकला शकील: नाम बदलकर ‘अपना रेस्टोरेंट’ के कमरे में हिंदू युवती के साथ रुका था, ABVP कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न हालत में निकाला जुलूस
- AI समिट में भीड़ और अव्यवस्था की भरमार: डेलीगेट्स घंटों कतार में खड़े रहे, कुछ के सामान भी चोरी; कांग्रेस बोली – मोदी की ‘रील’ के चक्कर में देश की इमेज बर्बाद
- ‘शराबबंदी की हो समीक्षा’, सदन में मुख्यमंत्री नीतीश के सामने ही NDA विधायक ने कर दी ये बड़ी मांग, इस बात का दिया हवाला
- जिनेवा में परमाणु वार्ता से पहले ईरान का शक्ति प्रदर्शन; होर्मुज स्ट्रेट में किया सैन्य अभ्यास
- गर्मी के लिए अभी से नींबू को करें स्टोर, शिकंजी और नींबू पानी बनाना हो जाएगा आसान …


