Rajasthan Breaking News: राजस्थान के झालावाड़ के बाद अब जैसलमेर के पूनम नगर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर दिया। पूनम नगर के बालिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तेज हवाओं के कारण स्कूल गेट का पिलर गिरने से एक मासूम छात्र की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा उस समय हुआ जब स्कूल से बाहर निकल रहा एक छात्र और शिक्षक गेट के पास थे। गिरे हुए पिलर के नीचे दबने से छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिक्षक के दोनों पैर टूट गए। घायल शिक्षक को तत्काल राजकीय जवाहर अस्पताल रैफर किया गया।
ग्रामीणों ने हादसे के लिए स्कूल प्रशासन और सिस्टम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। बताया जा रहा है कि स्कूल का गेट तीन साल पहले एक टक्कर के कारण जर्जर हो गया था, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद इसकी मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों ने गुस्सा जताते हुए कहा कि प्रशासन की अनदेखी ने इस मासूम की जान ले ली।
गांव में मातम, परिजनों का बुरा हाल
हादसे के बाद पूनम नगर गांव में मातम का माहौल है। मृत छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह गांव स्थानीय विधायक छोटूसिंह भाटी का पैतृक गांव भी है। हादसे ने एक बार फिर स्कूलों में सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर कर दिया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : भाजपा नेता और वकील के घर में लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात
- ‘उन्हें कोई हाईजैक नहीं कर सकता’, तेजस्वी के बयान पर JDU नेता का तगड़ा पलटवार, कहा- जब वे फैसले लेते हैं, तो उसे….
- 1932 के नक्शे में ‘गायब’ हुई दिल्ली की झील का सुराग मिला, अब पुनर्जीवन पर बन रही योजना
- कनाडा में खालिस्तान विरोधी सोशल मीडिया स्टार नैंसी ग्रेवाल की चाकुओं से गोदकर हत्या, भारत के लुधियाना में पैदा हुई थीं
- मुजफ्फरपुर में NH-27 पर लाइन होटल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, आसपास की दुकानें भी चपेट में
