जयपुर। उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने आगामी वर्ष के लिए पेश किए गए बजट में राजस्थान में पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की है. इनमें हवाई यात्रा के विकास के लिए 3 जिलों में एयरपोर्ट के साथ 2 जिलों में पायलट ट्रेनिंग सेंटर खोलना शामिल है.

वित्त मंत्री दिया कुमारी ने अपने बजट भाषण में कहा कि प्रदेश में 3 नए एयरपोर्ट खोलने की योजना है. ये एयरपोर्ट सीकर, झुंझुनूं और भरतपुर तथा डीग जिले के संयुक्त इलाके में खोलने का प्रस्ताव है. उन्होंने बताया कि अभी इस बारे में एयरपोर्ट खोलने की सुविधा का पता किया जा रहा है और ‘इन सभी जगहों पर फिजिबिलिटी स्टडी करवाई जाएगी’.

2 जिलों में पायलट प्रशिक्षण केंद्र

दिया कुमारी ने इसके साथ ही कहा कि प्रदेश में दो जिलों में पायलट प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे. ये जिले हैं – सवाई माधोपुर और बांसवाड़ा. वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि इन दोनों जगहों पर फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन (Flying Training Organization) खोले जाएंगे.

वर्तमान में कुल 7 एयरपोर्ट

राजस्थान में इस वक्त कुल 7 एयरपोर्ट हैं. प्रदेश में अभी इन 7 शहर हवाई मार्ग से जुड़े हैं – जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, किशनगढ़, बीकानेर और कोटा. इनमें से 4 एयरपोर्ट – जैसलमेर, किशनगढ़, बीकानेर और कोटा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में खोले गए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m