Rajasthan Budget 2026: राजस्थान में अब तक वित्त मंत्री बजट पेश करने के लिए ‘डार्क मैरून’ कलर का चमड़े का ब्रीफकेस लेकर विधानसभा पहुंचते थे. लेकिन आज जब वित्त मंत्री दिया कुमारी विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ेंगी, तो उनके हाथ में मौजूद ‘भगवा बैग’ सबका ध्यान खींचने वाला है. यह सिर्फ एक बैग नहीं, बल्कि भजनलाल सरकार का एक बड़ा सांस्कृतिक संदेश है.
भगवा रंग को भारतीय संस्कृति में ‘त्याग, सेवा और शक्ति’ का प्रतीक माना जाता है. सरकार इसके जरिए यह संदेश दे रही है कि यह बजट ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ और ‘अंत्योदय’ की भावना से ओत-प्रोत है. जिस तरह केंद्र में निर्मला सीतारमण ने ‘ब्रीफकेस’ को छोड़कर ‘बही-खाता’ अपनाया था, वैसे ही राजस्थान में भी अब ‘मैरून ब्रीफकेस’ के रूप में चल रही अंग्रेजी परंपरा को अलविदा कह दिया गया है.
सरकार इसके जरिए ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को अपनी विचारधारा से जोड़ रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट के जरिए इस बजट को ‘आस्था और अर्थव्यवस्था’ का संगम बता चुके हैं, यह बैग उसी विजन का एक हिस्सा नजर आता है.
आस्था की जुड़ी योजनाओं पर फोकस
सियासी चर्चाओं में माना जा रहा है कि इस बार के बजट में परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और आस्था से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस हो सकता है. धार्मिक पर्यटन, धरोहर संरक्षण और मंदिर विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं संभव मानी जा रही हैं. इसके साथ ही राजस्थान के पर्यटन क्षेत्र को लेकर भी खास पैकेज या नई योजनाओं की उम्मीद जताई जा रही है.
डिजिटल टैबलेट से पेश होगा ‘पेपरलेस’ बजट
भले ही बैग का रंग पारंपरिक है, लेकिन अंदर की तकनीक एकदम आधुनिक है. दिया कुमारी इस बार भी डिजिटल टैबलेट के जरिए पेपरलेस बजट पेश करने वाली हैं.
पढ़ें ये खबरें
- नहीं थम रहे भोपाल नगर निगम के कारनामे, अब पानी की लाइन के ऊपर शौचालय, लीकेज पर हो सकता है भागीरथपुरा जैसा हादसा
- रिटायर्ड CAG अधिकारी दंपती को 18 दिन रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’, गिरफ्तारी का डर दिखाकर 2.13 करोड़ ठगे
- बांग्लादेश में मतदान की तैयारियों के बीच हिंदू परेशान, कर रहे सवाल, ‘आखिर हमारी रक्षा कौन करेगा?’
- Share Market Update : सेंसेक्स में मामूली तेजी, निफ्टी भी कर रहा फ्लैट कारोबार, जानिए मार्केट अपडेट्स …
- भीषण सड़क हादसा: ट्राले ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहे थे दोनों


