Rajasthan By Election: राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनावों के प्रचार के बीच, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा में रोड शो के दौरान कहा कि दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर दौसा और राजस्थान की तरक्की में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह परियोजना राज्य के विकास को नया आयाम देगी। मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीणा की तारीफ करते हुए कहा कि वह स्थानीय निवासी हैं और जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़े रहे हैं।

भजनलाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने जगमोहन मीणा को उनके कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली के आधार पर उम्मीदवार चुना है, न कि किसी रिश्तेदारी के कारण। उन्होंने किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि वे खुद एक किसान परिवार से हैं और किसानों के दुःख-दर्द को भली-भांति समझते हैं। दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण ईआरसीपी योजना पर समझौता किया है, जिसका शिलान्यास अगले महीने किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में पानी की कमी समाप्त होगी, जिससे किसानों की पैदावार बढ़ेगी और उनका जीवन खुशहाल बनेगा। मुख्यमंत्री ने युवाओं को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, और युवाओं को अपने भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए।
दौसा में सीएम का रोड शो बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन मीणा के समर्थन में मुख्य मार्ग से होकर निकला। लोगों ने फूलों की वर्षा कर और ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। दौसा के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी जगह-जगह पर उनका अभिनंदन किया।
पढ़ें ये खबरें भी
- CG News : 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- 5 चेहरे पर लिए 450 SIM: ‘ऑपरेशन फेस’ से फर्जी सिम नेटवर्क का फूटा भांडा, दंपति समेत 3 गिरफ्तार, UP तक जुड़े तार
- मौत निगल गई जिंदगीः ड्यूटी से लौट रहा था रेलवे कर्मी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- CM डॉ. मोहन ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट, CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान, इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन
