Rajasthan By Election: राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव प्रचार आज (11 नवंबर) शाम तक खत्म हो जाएगा। मतदान 13 नवंबर को 1,915 मतदान केंद्रों पर किया जाएगा, जिसमें 8,928 चुनावकर्मी तैनात रहेंगे। रामगढ़, दौसा, झुंझुनूं, सलूम्बर, चौरासी, खींवसर और देवली-उनियारा में उपचुनाव होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 9,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी, जिसमें राजस्थान पुलिस, आरएसी, सीएपीएफ और होमगार्ड शामिल हैं, नियुक्त किए गए हैं।

843 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
दौसा और खींवसर सहित 843 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। 1,122 मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग होगी और 85 जगहों पर एक ही परिसर में तीन या उससे अधिक मतदान केंद्रों की लाइव स्ट्रीमिंग से नजर रखी जाएगी।
होम वोटिंग में 3,127 मतदाताओं ने डाले वोट
10 नवंबर को होम वोटिंग समाप्त हुई, जिसमें कुल 3,127 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवीन महाजन के अनुसार, 85 वर्ष से अधिक उम्र और 40% से अधिक दिव्यांगता वाले 3,193 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था।
23 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे
इनमें से 3,127 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि 37 की मृत्यु हो गई और 29 अनुपस्थित रहे। 13 नवंबर को वोटिंग के बाद नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
पढ़ें ये खबरें भी
- CG News : 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- 5 चेहरे पर लिए 450 SIM: ‘ऑपरेशन फेस’ से फर्जी सिम नेटवर्क का फूटा भांडा, दंपति समेत 3 गिरफ्तार, UP तक जुड़े तार
- मौत निगल गई जिंदगीः ड्यूटी से लौट रहा था रेलवे कर्मी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- CM डॉ. मोहन ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
- कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट, CM डॉ. मोहन का बड़ा ऐलान, इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन

