Rajasthan By-Election: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार 80% से अधिक मतदान दर्ज किया गया। यह सीट बीजेपी विधायक कंवरलाल मीणा के अयोग्य ठहराए जाने के बाद खाली हुई थी। इस बार बीजेपी से मोरपाल सुमन, कांग्रेस से प्रमोद जैन भाया और निर्दलीय नरेश मीणा मैदान में हैं। अंता में सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह दिखा, लेकिन एक गांव ऐसा रहा जहां पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा।

अंता के छोटे से गांव सांकली में 763 पंजीकृत मतदाता हैं, मगर पूरे दिन में सिर्फ एक वोट पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बुनियादी सुविधाओं की कमी से तंग आकर मतदान का बहिष्कार किया है।
गांव के निवासी विनोद मीणा ने बताया कि सांकली को जोड़ने वाली पांचों सड़कें हर मानसून में जलमग्न हो जाती हैं और कई दिनों तक गांव बाहरी दुनिया से कट जाता है। एक अन्य ग्रामीण सोनू ने कहा कि श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए भी ठीक सड़क नहीं है जब किसी की मौत होती है तो अर्थी कीचड़ और टूटे रास्तों से ले जानी पड़ती है, बहुत पीड़ा होती है।
ग्रामीण हरिओम ने बताया कि यह निर्णय किसी गुस्से में नहीं, बल्कि मजबूरी में लिया गया। उन्होंने कहा, हमने कई बार ज्ञापन दिए और अधिकारियों से भी मिले, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए इस बार वोट नहीं डाला। पूरा दिन मतदान केंद्र पर कर्मचारी मतदाताओं का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई नहीं आया।
अधिकारियों के मुताबिक अंता के बाकी इलाकों में मतदान शांतिपूर्ण रहा और धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत बढ़ता गया। बता दें कि अंता उपचुनाव को राज्य सरकार के दो साल के कामकाज की लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है, जबकि निर्दलीय नरेश मीणा के कारण मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है।
पढ़ें ये खबरें
- अंजड़ पेयजल घोटाला: पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों पर EOW ने दर्ज की FIR, पाइपलाइन बिछाई लेकिन घरों तक नहीं पहुंचा पानी
- Rajasthan Drug Alert: राजस्थान में इन 2 दवाओं पर लगा बैन, क्वालिटी टेस्ट में हुई फेल, देखें कहीं आपके घर में तो नहीं?
- अटारी-वाघा बॉर्डर पर 27 श्रद्धालु रोके गए, वीजा होने के बावजूद नहीं मिली पाकिस्तान जाने की अनुमति
- देश के फौजी ठिकानों का पाकिस्तान में कर दिया लाइव टेलिकास्ट ! ISI और बब्बर खालसा की आतंकी साजिश नाकाम, पंजाब-दिल्ली से 11 गिरफ्तार
- Rajasthan News: पाली के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: उज्जैन में 23 घंटे बाद बोरवेल से निकला मासूम भागीरथ का शव, मां के सामने ही समा गया था काल के गाल में
