Rajasthan CMO News: राजस्थान प्रशासन में बड़े बदलाव के संकेत अब धरातल पर दिखने लगे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभागों और संभागों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस नई लिस्ट में जितेंद्र कुमार सोनी को सबसे अधिक विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
- जितेंद्र कुमार सोनी (सबसे पावरफुल रोल)
जितेंद्र सोनी अब मुख्यमंत्री कार्यालय के सबसे व्यस्त अधिकारी होंगे। उनके पास PHED, PWD, ऊर्जा, ट्रांसपोर्ट, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR) और DoP जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे। इसके अलावा, राजधानी जयपुर संभाग की मॉनिटरिंग भी वही करेंगे। - सिद्धार्थ सिहाग (भरतपुर संभाग)
इन्हें गृह विभाग, पुलिस, जेल, खान एवं पेट्रोलियम, उद्योग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसे संवेदनशील विभागों का जिम्मा मिला है। सिहाग भरतपुर संभाग के कार्यों पर भी नजर रखेंगे। - मुकुल शर्मा और जगवीर सिंह
मुकुल शर्मा: इनके पास कोटा और बीकानेर संभाग की जिम्मेदारी होगी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम, जनसुनवाई और सीएमआर की बैठकों का पूरा मैनेजमेंट मुकुल शर्मा ही देखेंगे।
जगवीर सिंह: इन्हें जोधपुर संभाग सौंपा गया है। इसके अलावा कृषि, पशुपालन, डेयरी, खाद्य आपूर्ति और सहकारिता विभाग इनके जिम्मे रहेंगे।
इन अधिकारियों को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
- उत्सव कौशल: उदयपुर और अजमेर संभाग के साथ यूडीएच (UDH), पंचायती राज और पर्यटन विभाग संभालेंगे।
- अमिता शर्मा: वित्त, कर, आबकारी और आईटी (IT) विभाग की जिम्मेदारी।
- अंजू राजपाल: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा और स्कूल शिक्षा का पूरा काम देखेंगी।
- जयप्रकाश नारायण: महिला एवं बाल विकास, राजस्व और सामाजिक न्याय विभाग का जिम्मा।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News Today: ‘CM नीतीश के साथ धोखा’, बीजेपी ने रद्द की बैठक, विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी
- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 18.70 लाख के हीरोइन चिट्टा के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से लाकर दुर्ग में खपाया जा रहा था माल
- बातचीत फेल हुई तो भुगतने होंगे गंभीर नतीजे, युद्धपोतों में भर रहे सबसे खतरनाक हथियार: ईरान को ट्रंप की धमकी, कहा – ईरान भरोसे लायक नहीं
- योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार”, महज 90 दिनों में एक दर्जन से अधिक मामलों का किया खुलासा, अपराध नियंत्रण में आई तेजी
- IMT मानेसर में प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मामले में 56 गिरफ्तार, सभी आरोपी जेल भेजे गए
