सीकर। पत्नी के अवैध संबंधों से तंग आ पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. 27 वर्षीय युवक की महज चार माह पहले ही शादी हुई थी. उसकी पत्नी का अपने जीजा के साथ अफेयर चल रहा था. अपनी पत्नी के अवैध संबंधों और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने आत्महत्या कर ली. मामला जीणमाता थाना क्षेत्र का है.

सीकर जिले के पर्यटन स्थल हर्ष पर्वत पर एक 27 वर्षीय युवक का शव मिला था . युवक की शिनाख्त दादिया क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवक के रूप में हुई. वह 16 मार्च को अपने घर से अस्पताल जाने की बात करके घर से निकला पर देर रात तक नहीं लौटा. अगले दिन भी घर वापस नहीं आने पर युवक के परिजनों ने पुलिस के पास गुमशुदगी दर्ज करवा दी.

पुलिस ने जांच पड़ताल की पर कोई खास जानकारी नहीं मिली. 21 मार्च को पुलिस को हर्ष पर्वत पर एक युवक अचेत अवस्था में मिला. जिसकी शिनाख्त दादिया थाना क्षेत्र के गुम युवक के रूप में हुई. पुलिस को मौके पर शव से 200 मीटर की दूरी पर युवक की बाइक और जहर की शीशी मिली. पोस्टमार्टम करवाने पर जहर खाकर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई. तब पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की.

जांच के दौरान परिजनों के कथन लिए गए. जिसमें मृतक के छोटे भाई ने बताया कि उसके भाई की शादी 4 माह पहले ही हुई थी. उसकी भाभी का अपने जीजा से अवैध संबंध था, जिसका पता लगने पर उसके भाई ने जब विरोध किया तो उसकी भाभी झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी. जिससे उसका भाई परेशान हो गया था. मानसिक रूप से परेशान होकर उसके भाई ने आत्महत्या कर ली. जीणमाता पुलिस ने पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m