Rajasthan DA Hike: राजस्थान सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए दिवाली के मौके पर एक महत्वपूर्ण उपहार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाकर 50% से 53% कर दिया है। इस फैसले से करीब 15 लाख 38 हजार सरकारी कर्मचारी, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स लाभान्वित होंगे।

1 जुलाई से बढ़े DA का मिलेगा लाभ
बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ सरकारी कर्मचारियों को 1 जुलाई 2024 से दिया जाएगा। 1 जुलाई से 31 अक्टूबर तक का बढ़ा हुआ DA GPF खाते में जमा होगा, जबकि 1 नवंबर से नकद लाभ मिलेगा, जो नवंबर की सैलरी में जोड़ा जाएगा और दिसंबर में कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा।
हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा
राज्य में 3 लाख 61 हजार 68 सरकारी पेंशनर्स, 1 लाख 96 हजार 449 फैमिली पेंशनर्स, 1 लाख 38 हजार 1 गजेटेड अधिकारी और 8 लाख 42 हजार 617 नॉन-गजेटेड सरकारी कर्मचारियों को इस महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
ग्रेड पे में भी बढ़ोतरी
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए 600 रुपये की ग्रेड पे बढ़ोतरी की भी घोषणा की है। इससे अब इन कर्मचारियों का ग्रेड पे 6000 रुपये से बढ़कर 6600 रुपये हो गया है, जो राज्य कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी राहत है।
सरकार के ये कदम राज्य के सरकारी कर्मचारियों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले हैं, जो उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेंगे।
पढ़ें ये खबरें भी
- झूले पर बैठे लोगों पर मधुमक्खियों का हमला: मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मेले में हड़कंप, तीन बच्चे गंभीर, ICU में भर्ती
- ‘अस्पतालों की जानबूझकर अनदेखी की…’, BJP सरकार पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- मेडिकल कॉलेज, हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिना स्टॉफ के पड़े हैं
- ‘युवा आत्मनिर्भर बन सके और…’, CM धामी का बड़ा बयान, कहा- 27,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी
- CG Breaking News : सर्राफा व्यवसायी से बंदूक की नोक पर मारपीट कर लूट, नकाबपोश बदमाश गहनों से भरी गाड़ी लेकर हुए फरार
- छत्तीसगढ़ के इन 11 जिलों में 18 फरवरी से बदल जाएंगी जमीन की दरें, आम नागरिकों को मिलेगा पारदर्शी मूल्यांकन का लाभ


