जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने मंगलवार, 31 मार्च की देर रात राज्य के प्रशासनिक ढांचे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल कर दिया है। सरकार ने एक साथ 65 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं, जिसने गलियारों में खलबली मचा दी है। इस बदलाव की धमक जिला मुख्यालयों से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक सुनाई दे रही है।
टीना डाबी फिर चर्चा में: अब टोंक की संभालेंगी कमान
दरअसल, इस पूरी लिस्ट में सबसे चर्चित नाम यूपीएससी टॉपर IAS टीना डाबी का है। टीना डाबी को बाड़मेर कलेक्टर के पद से हटाकर अब टोंक का नया कलेक्टर बनाया गया है। अपनी कार्यशैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली टीना डाबी के लिए टोंक की पोस्टिंग काफी अहम मानी जा रही है।
बहन रिया डाबी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सिर्फ टीना ही नहीं, उनकी बहन IAS रिया डाबी का भी रुतबा बढ़ा है। उदयपुर जिला परिषद की सीईओ रहीं रिया डाबी को अब सीधे पावर सेंटर यानी मुख्यमंत्री का ओएसडी (OSD) तैनात किया गया है। डाबी बहनों की यह नई भूमिका राजस्थान की राजनीति और प्रशासन में नए समीकरण पैदा करेगी।
जयपुर को मिला नया कलेक्टर, CMO में भारी बदलाव
बता दें कि राजधानी जयपुर की कमान अब IAS संदेश नायक के हाथों में होगी। उन्होंने जितेंद्र कुमार सोनी की जगह ली है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में भी पूरी टीम बदल दी गई है। सीकर कलेक्टर रहे मुकुल शर्मा अब सीएम के विशिष्ट सचिव होंगे।
आईएएस उत्सव कौशल और अमित शर्मा को यह जिम्मेदारी मिली है। आईएएस रजत यादव और अक्षत कुमार सिंह को भी सीएमओ में ओएसडी लगाया गया है।

इन बड़े अफसरों के भी बदले विभाग
गौरतलब है कि 25 जिलों के कलेक्टर बदलने के साथ ही कई अहम महकमों में नए चेहरे आए हैं। अरविंद कुमार पोसवाल अब राजस्थान आवासन मंडल (Housing Board) के कमिश्नर होंगे। कन्हैया लाल स्वामी जोधपुर के नए संभागीय आयुक्त बनाए गए हैं। नमित मेहता उदयपुर कलेक्टर से अब आबकारी आयुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। नीलाभ सक्सेना इन्हें उद्योग और वाणिज्य विभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
- Share Market Update : RBI की राहत से रॉकेट बने शेयर, 8% तक उछले स्टॉक्स, जानिए शेयरों के नाम ?
- बीजेपी विधायक के वेयरहाउस पर छापा: गेहूं उपार्जन से पहले मिला 500 टन गेहूं, कांग्रेस ने लगाया बड़ा आरोप
- नालंदा भगदड़ कांड: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 पुजारी गिरफ्तार और थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
- पोर्टेबल बैंक अकाउंट… मोबाइल सिम की तरह जब चाहो पोर्ट कराओ, नहीं बदलेगा Bank account number
- दिल्ली CM का आधिकारिक बंगला ढहाया जाएगा, ‘मनहूस’ मानकर रहने से कतराते रहे नेता, बनेगा मल्टी-स्टोरी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, PWD को सौंपा जाएगा

