जोधपुर। जोधपुर से खारा गांव जा रहे एक व्यक्ति के साथ रास्ता रोककर हमला करने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में फलोदी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस पर समय पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार रोहितास बिश्नोई अपनी पत्नी संगीता, तीन वर्षीय बच्चे और मित्र विष्णु बिश्नोई के साथ 2 अप्रैल की रात करीब 9 बजे कार से जोधपुर से खारा जा रहे थे। दी गई रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि कलरा गांव के पास आरोप है कि प्रदीप गोदारा और उसके साथियों ने स्कॉर्पियो गाड़ी आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया।
इस दौरान एक व्यक्ति कार के बोनट पर चढ़ गया और कांच तोड़ने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने पीछा करते हुए फायरिंग भी की, जिसके निशान उसकी कार पर मौजूद हैं। घटना की सूचना तुरंत फोन के माध्यम से फलोदी पुलिस को दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले 14 फरवरी 2026 को भी प्रदीप गोदारा द्वारा जानलेवा हमले का प्रयास किया गया था, जिसका मामला फलोदी थाने में दर्ज है। इसके बावजूद आरोपियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।
वहीं पुलिसकर्मी इस मामले में स्थानीय मीडिया के सामने एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए, स्थानीय मीडिया के अनुसार सब इंस्पेक्टर नैना राम ने थाने में दर्ज मामलों की जानकारी देने से इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- अगले महीने गूंजनी थी शहनाई, अब पसरा सन्नाटा, युवक का पैर फिसलने से दर्दनाक हादसे में मौत
- हत्या या खुदकुशी? स्कूल से गायब शिक्षिका का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस
- CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 TI समेत कई पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें आदेश
- मिशन कर्मयोगी: आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी: मुख्य सचिव विकास शील
- OMG : युवक ने अपने गले में डाला सांप, फिर सिर को मुंह में डाला, वीडियो वायरल …
