Rajasthan Monsoon Update: राजस्थान में मानसून अब पूरी तरह पूर्वी हिस्सों पर मेहरबान नजर आ रहा है, जबकि पश्चिमी राजस्थान अब भी बादलों की बेरुखी झेल रहा है। मौसम विभाग ने 29 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश के 19 जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन, बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में अलर्ट?
कोटा, बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर, धौलपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, जयपुर, अलवर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावाड़, अजमेर, दौसा और करौली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
अब तक सामान्य से 152% अधिक बारिश
राजस्थान में 1 से 28 जून के बीच औसतन 46.6 मिमी बारिश दर्ज की जाती है, लेकिन इस बार राज्य में अब तक औसतन 117.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 152% अधिक है। रविवार को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, डूंगरपुर, सिरोही, प्रतापगढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।
सिरोही में झमाझम बारिश
सिरोही जिले में रविवार सुबह 3:30 बजे से लगातार 4 घंटे तक तेज बारिश हुई। बाद में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
श्रीगंगानगर में अब भी सूखा माहौल
जहां एक ओर पूर्वी जिलों में मानसून सक्रिय है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिलों में अब भी तेज धूप और गर्मी बनी हुई है। श्रीगंगानगर में रविवार को 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
राज्य में न्यूनतम तापमान (29 जून)
- माउंट आबू: 17.0°C
- अलवर: 27.2°C
- जयपुर: 26.2°C
- सीकर: 25.4°C
- कोटा: 27.0°C
- चित्तौड़गढ़: 25.6°C
- बाड़मेर: 28.0°C
- जोधपुर: 26.7°C
- बीकानेर: 30.0°C
- चूरू: 29.2°C
- श्रीगंगानगर: 31.2°C
2 से 6 जुलाई: फिर जोर पकड़ेंगे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के अनुसार 2 से 6 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में एक बार फिर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
आगामी 3 घंटे के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, धौलपुर, सीकर, अजमेर और चूरू जिलों सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए तीन घंटे का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- डीडीयू रेल मंडल बना ‘सर्वश्रेष्ठ’, पूर्व मध्य रेल में मिला सम्मान, 70वें रेल सप्ताह में 11 शील्ड के साथ मनाया जश्न
- 3 अप्रैल तक पंजाब में बारिश का दौर जारी, तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान
- नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पुलिस ने घेराबंदी कर अंतरराज्यीय तस्करी गैंग के 3 आरोपियों को दबोचा, 43 ग्राम हेरोइन जब्त
- दिल्ली में करदाताओं के लिए आखिरी मौका, ‘सुनियो’ योजना के तहत बिना ब्याज-जुर्माने के चुकाएं संपत्ति कर
- दुर्घटना या फिर… इंस्पेक्टर को आवास पर लगी गोली, SP-ADG ने किया निरीक्षण, छानबीन जारी
