Rajasthan News: कोटा के महावीर नगर इलाके में एक ज्वेलर्स कारखाने में हुई करोड़ों की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पश्चिम बंगाल से आकर चोरी की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी इमरान मलिक और साजिशकर्ता कुरबानी मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों को पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड पर कोटा लाया गया है।

पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस पूरी चोरी की पटकथा आरोपी कुरबानी मंडल ने लिखी थी। कुरबानी पहले पीड़ित ज्वेलर्स कपिल सोनी के यहाँ कारीगर के रूप में काम कर चुका था, इसलिए उसे कारखाने की सुरक्षा और तिजोरी की सटीक जानकारी थी। बंगाल लौटने के बाद आर्थिक तंगी के चलते उसने चोरी की योजना बनाई।
इमरान को बनाया मोहरा
योजना के तहत कुरबानी ने खुद कोटा आने के बजाय इमरान मलिक को ‘शेख जहांगीर’ नामक एक अन्य व्यक्ति के जरिए कपिल सोनी के कारखाने में काम दिलाने के लिए भेजा। इमरान ने वहां कारीगरी शुरू की और धीरे-धीरे मालिक का भरोसा जीत लिया। जैसे ही उसे तिजोरी तक पहुँचने का मौका मिला, उसने करीब 796 ग्राम सोना (बाजार मूल्य लगभग ₹1 करोड़) पार कर दिया और फरार हो गया।
पश्चिम बंगाल से हुई गिरफ्तारी
वारदात के बाद आरोपी पश्चिम बंगाल भाग गए थे। कोटा पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट की मदद से लोकेशन ट्रेस की। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से दोनों को दबोच लिया गया। कोटा पुलिस की एक टीम उन्हें वहां से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शनिवार को कोटा पहुंची।
बरामदगी की कोशिशें जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर चोरी किए गए सोने की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, इस नेटवर्क में शामिल अन्य बिचौलियों और मास्टरमाइंड के सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में चोरी की कुछ अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
पढ़ें ये खबरें
- अपनों ने ही तार-तार की मर्यादा, पटना की मासूम के लिए एकजुट हुआ समाज, स्पीडी ट्रायल की मांग
- दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, मौत से पहले Video में लगाए थे गंभीर आरोप
- ‘मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक ने…’, बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, किसान विरोधी बताते हुए जो कहा…
- क्या राहुल का भी होगा उद्धव जैसा हाल ! महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने गांधी परिवार के ‘युवराज’ को लेकर कहा – “कांग्रेस में राहुल को हटाने की चल रही पूरी तैयारी”
- एसपी भूपेंद्र सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर
