Rajasthan News: जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि जनजाति भागीदारी योजना के तहत प्रदेश सरकार द्वारा गत दो सालों में 346 करोड़ से अधिक की राशि से 2593 कार्यों को पूरा करवाया गया है। धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत राज्य के 37 जिलों के 6019 गांवों का विकास किया जा रहा है।

खराड़ी सोमवार को विधान सभा में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की अनुदान मांग पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। चर्चा के बाद सदन ने जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की 381 अरब 99 करोड़ 72 लाख 27 हजार रुपए की अनुदान मार्ग ध्वनिमत से पारित कर दीं।
उन्होंने बताया कि 83 करोड़ रुपए के खर्च से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावासों के मरम्मत कार्य करवाए जा रहे हैं। महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर की जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
जनजाति क्षेत्र में एनीमिया पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों के उत्थान के लिए 11 वीं कक्षा में अध्ययनरत बालिकाओं को भी निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है। वन क्षेत्र में बसे आदिवासियों को पट्टा जारी करने के लिए जिला एवं राज्य स्तर पर प्रकोष्ठ गठित किए गए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिका को हथियार देने से स्विट्जरलैंड ने किया साफ मना, कहा- हम न्यूट्रल हैं
- अमिताभ बच्चन पर 51 हजार का इनामः कांग्रेस ने उनके पुराने ट्वीट की दिलाई याद, बोली- अब क्यों खामोश ? जानिए क्या है मामला
- गर्व का क्षण! TIME की 2026 लिस्ट में The Oberoi Rajgarh Palace, खजुराहो-पन्ना के पास 350 साल पुराना पैलेस बना विश्व की सर्वश्रेष्ठ जगह
- Bastar City News : तेंदुए की खाल के अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश, बच्चों को मिला देश देखने का मौका, चेट्रीचंड्र पर दिखी समाज की एकजुटता, मैराथन के दौरान प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद, अधूरी पुलिया पर हादसे का खतरा, बिहार से पकड़ा गया साइबर ठग…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- ‘अमेरिकी अहंकार को चकनाचूर कर दिया’, F-35 फाइटर जेट मार गिराने पर ईरानी स्पीकर ने उड़ाया US का मजाक
