Rajasthan News: जयपुर के बनीपार्क थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से अंतरराज्यीय ठगी गिरोह के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 10-10 हजार रुपये के इनामी बदमाश विनय उर्फ बिनय पोद्दार और विकास उर्फ बिकास पोद्दार वर्ष 2019 से फरार चल रहे थे।

गिरोह अलग-अलग नामों से फर्जी कंपनियां बनाकर जयपुर, मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों में ऑफिस चलाता था। आरोपियों ने रेडियो एक्टिव प्लेट, एंटीक पेंटिंग, मैजिक मिरर, करामती चश्मा और सुलेमानी माला जैसी वस्तुओं को दुर्लभ और महंगी बताकर निवेश का लालच दिया। भरोसा जीतने के लिए उन्होंने नासा, भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर और डीआरडीओ के फर्जी दस्तावेज भी दिखाए।
हैदराबाद के एक व्यापारी से 5.05 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत मिलने के बाद मामला उजागर हुआ। जांच में सामने आया कि गिरोह ने कोलकाता, इंदौर, दिल्ली, जयपुर समेत कई शहरों में कारोबारियों को निशाना बनाया। अब तक दर्ज मामलों के आधार पर लगभग 26 करोड़ रुपये की ठगी सामने आई है।
अभियुक्तों का फार्महाउस आगरा रोड पर स्थित था, जहां कथित केमिकल टेस्टिंग के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते थे। बार-बार टेस्ट फेल बताकर दोबारा रकम ली जाती थी। पहले की कार्रवाई में पुलिस ने फर्जी पेंटिंग, चश्मा, माला और दस्तावेज बरामद किए थे और कई बैंक खातों को फ्रीज किया गया था।
इस मामले में पहले भी अजय सिंह, सत्यनारायण, गणेश, केशवराव इंगोले, अमित गुप्ता और राकेश गोयल सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों ताजा गिरफ्तारी के आरोपियों के खिलाफ जयपुर, दिल्ली और पंजाब में भी मामले दर्ज हैं। पुलिस अब अन्य फरार सदस्यों की तलाश और पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- एक्शन मोड में कलेक्टर गौरव सिंह : पिंक ई-रिक्शा की सवारी से लेकर औचक निरीक्षण तक… स्कूल के पास तंबाकू बिक्री पर पान ठेला सील, आंगनबाड़ी में अव्यवस्था मिलने के बाद कार्यकर्ता–सहायिका को नोटिस
- Rajasthan News: जयपुर में 26 करोड़ ठगी कांड का खुलासा, सिलीगुड़ी से गिरफ्तार हुए मास्टरमाइंड
- MS Dhoni Defamation Case: मानहानि केस में मद्रास हाई कोर्ट ने ‘कैप्टन कूल’ के लिए जारी किया फरमान, 12 मार्च तक जमा कराने होंगे इतने रुपये
- Rajasthan News: सरकारी स्कूल में शिक्षिकाओं की रील्स वायरल, विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
- दरभंगा साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई, पत्नी की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

