जोधपुर। फलोदी क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। बुधवार से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा तीन नई बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है, जिससे जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, बालोतरा और पोकरण मार्गों पर आवागमन आसान होगा।
रोडवेज के फलोदी आगार के मुख्य प्रबंधक चंद्र प्रकाश पालीवाल के अनुसार, ये बसें क्षेत्रीय मांग को देखते हुए नियमित रूप से संचालित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि नई बस सेवाओं के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर दैनिक आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों और शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यह सुविधा काफी लाभकारी साबित होगी।
बसों का विस्तृत टाइम-टेबल
फलोदी-उदयपुर रूट
फलोदी से प्रस्थानः दोपहर 12:10 बजे
उदयपुर पहुंचः रात 10:00 बजे
वापसीः उदयपुर से सुबह 7:45 बजे
फलोदी आगमनः शाम 5:45 बजे
फलोदी-बालोतरा-बीकानेर-जोधपुर रूट
फलोदी से बालोतराः सुबह 6:30 बजे (छूट) → 10:00 बजे ( बालोतरा पहुंच)
बालोतरा से फलोदीः दोपहर 12:30 बजे (छूट) 4:00 बजे( फलोदी पहुंच)
फलोदी से बीकानेर: शाम 4:30 (छूट) बजे → 7:30 बजे (बीकानेर पहुंच)
अगले दिनः
सुबह सात बजे बीकानेर से छूट फलोदी पहुंच सुबह दस बजे
फलोदी से दस बजे छूट, जोधपुर 1:30 बजे पहुंच
फलोदी-बीकानेर-पोकरण रूट
फलोदी से बीकानेरः सुबह 7:15 बजे (छूट,) → 10:15 बजे ( पहुंच)
बीकानेर से फलोदीः 10:45 बजे (छूट)1:45 बजे ( पहुंच)
फलोदी से पोकरण: 1:45 बजे( छूट,) → 3:15 बजे ( पहुंच)
पोकरण से फलोदीः 3:30 बजे (छूट,)→ 4:45 बजे(पहुंच)
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

