Rajasthan News: राजस्थान के डीग जिले के कामां थाना क्षेत्र के गांव बिलंग में एक दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। तीन साल की मासूम बच्ची सफिया की सांप के काटने से मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना तब हुई, जब सफिया अपने घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक एक सांप ने उसके पैर पर काट लिया, जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की चीख सुनकर परिजनों को घटना का पता चला।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
परिजनों ने तुरंत सफिया को नजदीकी अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सफिया के परिवार और आसपास के लोगों में गम का माहौल है।
बारिश से पहले बढ़ रहीं सर्पदंश की घटनाएं
डीग जिले में सर्पदंश की घटनाएं हाल के दिनों में बढ़ती जा रही हैं। कुछ समय पहले कामां क्षेत्र में ही रात के समय सो रहे एक पति-पत्नी को सांप ने काट लिया था, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई थी। डॉक्टरों का कहना है कि बरसात का मौसम नजदीक आने के साथ ही खेत-खलिहानों और कच्चे घरों में सांपों के निकलने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
विशेषज्ञों की सलाह: तुरंत अस्पताल पहुंचें
विशेषज्ञों ने सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए लोगों को सलाह दी है कि सांप के काटने की स्थिति में बिना समय बर्बाद किए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि झाड़-फूंक जैसे अंधविश्वासों में समय बर्बाद करना जानलेवा हो सकता है। सर्पदंश के मामलों में तत्काल चिकित्सा सहायता ही जीवन बचा सकती है।
पढ़ें ये खबरें
- इंदौर जिला कोर्ट का बड़ा फैसला: आरक्षक की पत्नी के गर्भ में पल रहे बच्चे को भी मुआवजा देने का आदेश, सड़क हादसे में हुई थी पुलिसकर्मी की मौत
- पति है या पापी! युवक ने 1 हजार रुपए में पत्नी का किया सौदा, 2 युवकों ने बनाया हवस का शिकार, हैरान कर देगा पूरा मामला
- ट्रेन में CTI- पेंट्री कार मैनेजर के बीच मारपीट मामला: सीटीआई संस्पेड, इधर रेलवे सीनियर सेक्शन इंजीनियर को मारा चाकू, वीडियो वायरल
- CG News : आत्मानंद स्कूलों में सुविधाओं के अभाव का आरोप, स्थिति सुधारने कांग्रेसी जुटाएंगे फंड
- 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा है खास संयोग, आपकी हर इच्छा हो सकती है पूरी

