Rajasthan News: जयपुर के बेनीवाल बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत मेवाड़ के नाथद्वारा में अचानक बिगड़ गई. सभी बच्चे शैक्षणिक भ्रमण के लिए मेवाड़ पहुंचे थे, लेकिन नाथद्वारा पहुंचने पर कई बच्चों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत खराब हो गई. सभी बच्चों को तुरंत नाथद्वारा ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

स्कूल प्रबंधन के अनुसार, बच्चों ने कल उदयपुर में भोजन किया था, जिसके बाद कुछ छात्रों को उल्टियां हुईं. हालांकि, नाथद्वारा पहुंचने पर लगभग 50 बच्चों की हालत फिर से बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. एक शिक्षक के मुताबिक, उनके साथ स्कूल का कुक भी था, लेकिन बच्चों की तबीयत खराब होने की वजह दूषित पानी हो सकती है. डॉक्टरों ने भी दूषित भोजन या पानी को इस स्थिति का कारण बताया है.
फूड पॉइजनिंग के लक्षण:
- पेट में दर्द
- पेट में मरोड़
- दस्त
- भूख न लगना
- मल में खून आना
- ठंड लगना और बुखार
- सिरदर्द
- मतली और उल्टी
- कमजोरी
गंभीर स्थिति में लक्षण:
- अत्यधिक दस्त
- असहनीय पेट दर्द
- 102°F (38.9°C) से अधिक बुखार
- गंभीर निर्जलीकरण
- पेशाब में कमी या पेशाब न आना
- देखने या बोलने में कठिनाई
पढ़ें ये खबरें भी
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: ई-चालान की भारी जुर्माना राशि के विरोध में सौंपा ज्ञापन… खारुन पुल मरम्मत आज से… रिटायर बीएसपी कर्मियों को लाइसेंस पर दिए जाएंगे आवास… चार जिले के 600 कारखानों में श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सिर्फ चार स्टाफ…
- April Fool 2026 : अप्रैल फूल बनाते समय गलती से भी ना करें ऐसा प्रैंक, जो किसी के लिए हो जाए खतरनाक
- ‘अगर स्टूल भी छिन गया तो कहां जाएंगे…’, केशव मौर्य के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- जिनका स्वयं का कोई ‘मान’ नहीं उनके साथ हमें बेहद सहानुभूति
- सांसद मनोज तिवारी ने पवन सिंह को बताया बड़ा नेता, कहा – जल्द मिलेगा सुपरस्टार को हक
- छत्तीसगढ़-राजस्थान के युवा विधायकों ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, 2 दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन में शामिल होने के बाद पहुंचे उज्जैन

