Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी पहल की है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत राज्य के 56 हजार बुजुर्गों को अब ट्रेन और फ्लाइट से मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो चुकी है और अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 रखी गई है।

इस योजना के तहत 50,000 बुजुर्गों को एसी ट्रेनों से और 6,000 बुजुर्गों को हवाई यात्रा के ज़रिए धार्मिक और राष्ट्रीय महत्व के स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी। इस योजना को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में और भी व्यापक रूप दिया गया है।
क्या है इस बार नया?
पहली बार योजना में वाघा बॉर्डर जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्थल भी शामिल किए गए हैं। बता दें कि इसके लिए 11 विशेष कोच तैयार किए गए हैं, जो राजस्थानी संस्कृति से सजे होंगे बुजुर्गों को यात्रा के साथ-साथ सांस्कृतिक अनुभव भी मिलेगा। सभी ट्रेनें ढेहर के बालाजी स्टेशन से रवाना होंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
- राजस्थान का निवासी हो
- उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक
- इनकम टैक्स न भरने वाला व्यक्ति
आवेदन कैसे करें?
देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पोर्टल खुल चुका है, इच्छुक वरिष्ठ नागरिक समय रहते आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Morning News Brief: BJP बोली- अरविंद केजरीवाल ‘विक्टिम कार्ड’ खेल रहे हैं; CM रेखा गुप्ता ने युवाओं से दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आने का आव्हान किया; दिल्ली पुलिस में अग्निवीरों के लिए 20% पोस्ट रिजर्व; दिल्ली में ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश
- 30 March 2026 Panchang : चैत्र माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि आज, शूल और गण्ड योग का बन रहा संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
- 30 March 2026 Horoscope : इन राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपना राशिफल …
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 30 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 30 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिशूल, चंद्र अर्पित कर ड्राईफ्रूट से भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
