Rajasthan News: भारतीय संस्कृति और विवाह परंपराओं का आकर्षण विदेशियों को लगातार अपनी ओर खींच रहा है. इसका ताज़ा उदाहरण जोधपुर में देखने को मिला, जहां यूक्रेन के कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया. दूल्हा 72 वर्षीय स्टानिस्लाव और दुल्हन 27 वर्षीय अनहेलीना ने गुरुवार को सात फेरे लेकर जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया.

चार साल से लिव-इन में थे कपल
यह जोड़ा पिछले चार साल से साथ रह रहा था. भारतीय संस्कृति, खासकर विवाह परंपराओं से प्रभावित होकर दोनों ने तय किया कि वे शादी हिंदू रस्मों से करेंगे. इसके लिए राजस्थान की रॉयल और पारंपरिक झलक वाली लोकेशन्स चुनी गईं जोधपुर के अलावा जयपुर और उदयपुर में भी फोटोग्राफी व कार्यक्रम रखे गए.
पारंपरिक परिधान में सजे वर-वधू
विवाह समारोह में दूल्हा स्टानिस्लाव शेरवानी और पगड़ी पहनकर राजस्थानी दूल्हे के रूप में नजर आए, जबकि दुल्हन अनहेलीना ने लाल मारवाड़ी दुल्हन का परिधान पहनकर सबका मन मोह लिया. होटल में आयोजित इस विवाह में बारात बैंड-बाजों के साथ निकली और दोस्तों के साथ स्थानीय लोगों ने भी जमकर जश्न मनाया.
हर रस्म निभाई भारतीय अंदाज़ में
सुबह हल्दी की रस्म के साथ शादी की शुरुआत हुई. दोस्तों और परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन को हल्दी लगाई और शुभकामनाएं दीं. शाम को धूमधाम से बारात निकली. पंडितजी ने वेद मंत्रोच्चार के बीच विवाह संस्कार पूरे कराए. परंपरागत ‘पाणिग्रहण संस्कार’ और ‘हथलेवा’ की रस्म निभाने के बाद दोनों ने अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन लिया.
पढ़ें ये खबरें
- 32 जिले, 140 विधानसभा सीट… नोएडा में 2027 के लिए शंखनाद करेंगे अखिलेश, बड़ी रैली का आयोजन, इन विधानसभाओं पर है फोकस
- मुख्यमंत्री साय ने स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा एडवांस ट्रेनिंग
- 1 अप्रैल से फिर शुरू होंगे सुभद्रा योजना के रजिस्ट्रेशन, महिलाओं को मिलेंगे ₹10,000 सालाना
- विकास के नाम पर विनाश : सड़क ठेकेदार पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का आरोप, DFO ने गठित की जांच टीम
- सोशल मीडिया वाला प्यार, मंदिर में इकरार, जमुई में इंस्टाग्राम रील पार्टनर बने रियल लाइफ कपल
