दौसा। दौसा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-21 में मंगलवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. कैलाई के स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रेलर की भीषण टक्कर हो गई. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. खबर है कि इस दुर्घटना में 6 युवक घायल हो गए, जिनमें से 4 को इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया गया है.

सिकंदरा अस्पताल के चिकित्सकों ने लोकेश पुत्र गोवर्धन योगी, दिलखुश पुत्र बनवारी योगी, मनीष पुत्र हरिमोहन योगी और अंकित पुत्र लालाराम बैरवा सभी निवासी कालाखोह को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद सभी शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. वहीं, गंभीर रूप से हुए दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद दौसा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के बाद समय पुत्र रामसिंह योगी निवासी कालाखोह को मृत घोषित कर दिया गया. नवीन पुत्र महेश योगी को जयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई.
शादी समाराेह से जा रहे थे वापस
दौसा में आभानेरी के रानी का बास में सभी 6 दोस्त एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे. शादी में शमिल होने के बाद देर रात वापस घर कालाखोह जा रहे थे. नेशनल हाईवे-21 पर उनकी कार ट्रेलर से टकरा गई. ये हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार 6 दोस्तों की मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था. पुलिस ने सड़क से गाड़ी को साइड करके जाम खुलवाया है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


