Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोटा जिले में गो अभयारण्य बनाए जाने की घोषणा की है। यह घोषणा कोटा के रामगंजमंडी में आयोजित श्रीराम कथा और गो माता महाउत्सव के दौरान की गई। सरकार के इस फैसले को प्रदेश में गो संरक्षण और संवर्धन की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम कथा के माध्यम से गौ सेवा और गौ माता के संरक्षण का संदेश देशभर तक पहुंच रहा है। उन्होंने इसे समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला प्रयास बताया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि राम कथा और गो माता महाउत्सव का उद्देश्य अब जमीन पर परिणाम देता दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार, यह आयोजन समाज को धर्म, संस्कृति और सेवा भाव से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। वहीं, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी इस निर्णय को दूरगामी बताते हुए कहा कि इससे राजस्थान में गो संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।
रामगंजमंडी में बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आसपास के गांवों और जिलों से आए लोग कथा स्थल पर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में शामिल हो रहे हैं। यह आयोजन अब केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि गो सेवा, संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री की यह घोषणा कोटा और प्रदेश की पहचान को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।
पढ़ें ये खबरें
- एकला चलो रे की राह पर ‘बहनजी’… बसपा 403 सीटों पर अकेली लड़ेगी चुनाव, मायावती का बड़ा ऐलान
- अचेत सीएम नहीं, चुनाव हारकर तेजस्वी हुए हैं, शराबबंदी पर बरसे जेडीयू विधायक अजीत कुमार
- MP का पहला पेपरलेस बजट पेश: किसानों को बड़ी सौगात, जानें महिलाओं-गरीबों और युवाओं को क्या मिला ?
- पागल कुत्ते का आतंक: मासूम बच्ची समेत चार लोगों को काटा, ग्रामीणों में डर का माहौल
- इस तरह से स्टोर करें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, ना खराब होगा रंग और ना बिगड़ेगा स्वाद …

