Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ चार युवकों ने चार दिन तक अलग-अलग जगहों पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद महिला पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.

बीमार मां से मिलने निकली थी महिला, रास्ते में हुआ अपहरण
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 फरवरी को वह अपनी बीमार मां से मिलने जा रही थी. इसी दौरान गुलाब बाग चौराहे पर उसकी मुलाकात एक परिचित युवक से हुई. युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बिठा लिया और अपने साथ ले गया. बाद में आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया.
चार दिन तक दरिंदगी, फिर किसी तरह बचकर पहुंची घर
महिला ने बताया कि आरोपी चार दिनों तक उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाते रहे और इस दौरान उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजनों ने उसे लेकर महिला थाना पहुंचे, जहां चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया.
पुलिस जुटी जांच में, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है. सीओ सिटी मुनेश कुमार मीणा ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थलों की जांच की गई है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- नालंदा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिहारशरीफ में 2 दिवसीय जॉब कैंप, 300 पदों पर सीधी भर्ती
- पुलिस जवान की दबंगई: साथियों के साथ खड़े युवक को बंदूक की बट से पीटा, CCTV में कैद हुई घटना
- भीषण आग से किसान की मेहनत राखः 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक, लाखों का नुकसान
- इतनी भयानक मौत… 2 युवकों के शरीर के उड़े चिथड़े, एक का सिर धड़ से हुआ अलग, मंजर देख लोगों का दहल उठा दिल
- CG News : सरकारी राशन दुकान से चावल की हेराफेरी, सरपंच और ग्रामीणों ने चावल से लदी वाहन को पकड़ा, खाद्य विभाग जांच में जुटा

