Rajasthan News: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे के दो सबसे चर्चित और पावर कपल कहे जाने वाले चेहरे अब एक-दूजे के होने जा रहे हैं। बाड़मेर के धोरीमना के लाल और यूपी कैडर के तेजतर्रार IPS कृष्ण कुमार (KK) बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा कल यानी 29 मार्च को जोधपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह के बंधन में बंधेंगे।

धोरीमना में लोकगीतों की धूम
जानकारी के अनुसार शादी की रस्में आईपीएस केके बिश्नोई के पैतृक गांव धोरीमना में पूरे शबाब पर हैं। 27 मार्च से ही यहां हल्दी, घी पिलाने और संगीत जैसे मांगलिक कार्यक्रमों का दौर चल रहा है। आज यानी 28 मार्च को धोरीमना में एक भव्य ‘बारात सभा’ का आयोजन किया गया है, जिसमें इलाके के हजारों लोग शामिल होंगे।
दरअसल, कल सुबह यह बारात जोधपुर के लिए रवाना होगी। खबर है कि जोधपुर के मशहूर लहरिया रिसोर्ट में 30 मार्च को एक शाही रिसेप्शन (प्रीतिभोज) आयोजित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
गोरखपुर की गलियों से शुरू हुई थी ये प्रेम कहानी
बता दें कि इन दोनों अफसरों की नजरें पहली बार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में टकराई थीं। 2018 बैच के IPS केके बिश्नोई और 2021 बैच की IPS अंशिका वर्मा की पोस्टिंग जब गोरखपुर में हुई, तब वहीं से दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदली और परिवार की रजामंदी के बाद 25 मार्च को संभल में सगाई की रस्म पूरी की गई। गौरतलब है कि केके बिश्नोई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद और करीबी अफसरों में गिना जाता है।
शादी में जुटेंगे दिग्गज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर जोधपुर और बाड़मेर में जबरदस्त उत्साह है। सूत्रों की मानें तो राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई कद्दावर नेता शिरकत करेंगे। कई राज्यों के सीनियर IPS और IAS अधिकारी मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं। चर्चा यह भी है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इस नवदंपति को आशीर्वाद देने जोधपुर पहुंच सकते हैं।
पिता संग थिरके केके बिश्नोई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें केके बिश्नोई पापा कहते हैं बेटा बड़ा नाम करेगा गाने पर अपने पिता के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। बाड़मेर के स्थानीय लोगों का कहना है कि केके बिश्नोई ने न केवल इलाके का नाम रोशन किया है, बल्कि अपनी सादगी से सबका दिल जीत लिया है।
पढ़ें ये खबरें
- Rajasthan News: राजस्थान रोडवेज यात्रियों की मौज; अगले महीने सड़कों पर उतरेंगी 174 नई बसें; लंबी दूरी के लिए मिलेंगी 30 एसी स्लीपर, देखें पूरा गणित
- Iran-Israel War Effect: डिब्बों में डीजल देने पर रोक, एसडीएम की अनुमति होगी जरूरी, कृषि जनरेटर और सूक्ष्म उद्योगों के लिए भी लगाई शर्तें…
- ‘यह वैसा ही जैसे साड़ी की दुकान से…’, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटने पर ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर तंज
- Rajasthan News: गोरखपुर की पोस्टिंग और पहली नजर का प्यार; IPS केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की लव स्टोरी का खूबसूरत अंजाम… कल जोधपुर में होगी शादी
- महिला की पुकार सुन दौड़ पड़े मंत्री: लकड़ी से बुझाई खेत में लगी आग, Video Viral
