Rajasthan News: अलवर जिले के रामगढ़ उपखंड के ओडेला गांव के खनन क्षेत्र में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ का एक हिस्सा अचानक दरक गया और वहां काम कर रही पोकलेन मशीन करीब 100 फीट गहरी, पानी भरी खाई में जा गिरी। मशीन चला रहा ऑपरेटर रामानंद तिवारी (बक्सर, बिहार) लापता है। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव अभियान जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खनन लीज नंबर 414 में अचानक जोरदार धमाका सुनाई दिया। करीब 300 फीट ऊंचाई से पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा। लगभग 50 हजार टन मलबा सीधे मशीन पर आ गिरा और ऑपरेटर समेत मशीन खाई में समा गई।
सूचना मिलते ही तहसीलदार अंकित गुप्ता और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंधेरा और गहरी खाई के कारण शुक्रवार रात राहत कार्य शुरू नहीं हो सका। शनिवार सुबह करीब 9 बजे NDRF और SDRF की टीमें गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुटीं, लेकिन भारी मलबा और पानी की गहराई बड़ी बाधा बनी हुई है।
घटना के बाद लीज संचालक मौके से गायब बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लीज आधिकारिक तौर पर बंद थी, फिर भी रात में खनन हो रहा था। उनका आरोप है कि नियमों की अनदेखी और लगातार खुदाई से पहाड़ कमजोर हुआ, जिससे हादसा हुआ।
रामगढ़ तहसीलदार अंकित गुप्ता ने बताया कि SDRF को बुलाकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। खनन विभाग को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया है। जांच के बाद ही साफ होगा कि खनन वैध था या अवैध, और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- अपनों ने ही तार-तार की मर्यादा, पटना की मासूम के लिए एकजुट हुआ समाज, स्पीडी ट्रायल की मांग
- दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, मौत से पहले Video में लगाए थे गंभीर आरोप
- ‘मुख्यमंत्री जी से लेकर मंत्री तक ने…’, बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे को लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, किसान विरोधी बताते हुए जो कहा…
- क्या राहुल का भी होगा उद्धव जैसा हाल ! महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने गांधी परिवार के ‘युवराज’ को लेकर कहा – “कांग्रेस में राहुल को हटाने की चल रही पूरी तैयारी”
- एसपी भूपेंद्र सिंह ने अपराध समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के निपटारे पर जोर
