Rajasthan News: शहर के एक खनन कारोबारी को फोन पर धमकी देकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है।

खनन व्यापारी ने अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह रंगदारी वाट्सएप कॉल और वॉइस नोट के जरिए जान से मारने की धमकी देकर मांगी गई है। जयपुर दक्षिण के डीसीपी राजर्षि राज ने शुक्रवार को बताया कि खनन कारोबारी की शिकायत पर अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पास 30 दिसंबर को अनजान नंबर से इंटरनेशनल वाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को रोहित गोदारा और राहुल रिनाऊ गैंग का बदमाश बताया और पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। इसके बाद 31 दिसंबर की शाम को एक बार और वाट्सएप कॉल आया रंगदारी के लिए धमकी दी गई। उसके वाट्सएप नंबर पर एक वॉइस नोट भी मिला है। इसमें जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है।
परिवार को जान की धमकी
परिवादी ने रिपोर्ट में यह भी बताया कि कॉल करने वाले बदमाश ने रुपए नहीं देने पर परिवादी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। जिन मोबाइल नंबर से धमकी भरे कॉल आए है, उनका तकनीकी विश्लेषण करवाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी ने भरी उड़ान, दोनों में जबरदस्त तेजी, जानिए आज का नया रेट ?
- दिल्ली हाई कोर्ट में केजरीवाल की जज बदलने की याचिका का CBI ने किया विरोध, कहा- बेबुनियाद और कोर्ट की गरिमा घटाने की कोशिश
- Surguja News Update: CM साय किसान सम्मेलन में होंगे शामिल… पूर्व सीएम बघेल का सूरजपुर दौरा… स्कूल में शराब पीने वाले शिक्षक निलंबित… महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत…
- बिहार में नई सरकार के गठन की तारीख आई सामने, जानें किस दिन मिल सकता है प्रदेश को नया मुखिया
- विश्व नवकार महामंत्र दिवस पर विशेष आलेख – वैश्विक शांति का प्रणेता भी बन सकता है नवकार महामंत्र…

