Rajasthan News: सिरोही जिले के आबू रोड स्थित रीको थाना पुलिस ने लगातार तीसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब से भरे टैंकर को पकड़ा है। पुलिस ने टैंकर के चालक को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ जारी है।

सीओ गोमाराम के अनुसार, एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देश पर राजस्थान-गुजरात सीमा पर मावल चौकी पर लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को थाना प्रभारी पूराराम की टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक डीजल टैंकर को रोका। संदेह होने पर टैंकर की तलाशी ली गई और एक विशेष बंद ब्लॉक में भारी मात्रा में शराब भरी पाई गई। टैंकर में एक विशेष व्यवस्था बनाई गई थी ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके और यह सिर्फ डीजल का टैंकर लगे। पुलिस ने कटर मशीन से टैंकर का ब्लॉक खोला और करीब 500 पेटियों की अवैध शराब बरामद की।
तीसरे दिन भी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई
एसपी अनिल कुमार के निर्देशन में पिछले तीन दिनों में मावल चौकी पर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। बुधवार को एक ट्रक से 292 पेटी अवैध शराब पकड़ी गई थी, गुरुवार को एक कार से 7 करोड़ रुपये का हवाला पकड़ा गया था, और शुक्रवार को इस टैंकर से 50 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की गई।
पढ़ें ये खबरें भी
- रेलवे सिल्वर मेडल घोटाला: CBI ने दर्ज की FIR, रिटायरमेंट पर अफसरों को चांदी बताकर थमाए थे तांबे के सिक्के
- बदलेगा रायबरेली का नाम? सरकार पर भड़के पूर्व विधायक, ‘सरकारी’ राम कथा पर हुए खर्च पर भी उठाए सवाल
- जल जीवन मिशन 2.0: छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों का केंद्र सरकार के साथ हुआ MoU, जल क्रांति के क्षेत्र में जुड़ा नया अध्याय
- नकली निकला सोने का सिक्का: 66 Gold Coin देकर दुकानदार से लिए थे साढ़े 5 लाख रुपए, MP-UP से चार युवक गिरफ्तार
- बस 9 दिन और… जल्द शुरू होने वाली है चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग, इस बात का ध्यान नहीं रखा तो…

