Rajasthan News: राजस्थान की लाइफलाइन कही जाने वाली राजस्थान रोडवेज की बसों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। रोडवेज प्रशासन अपने बेड़े को हाईटेक बनाने की तैयारी में है। अगले महीने यानी अप्रैल से प्रदेश की सड़कों पर 174 नई बसें दौड़ती नजर आएंगी।

144 एक्सप्रेस और 30 स्लीपर बसें तैयार
ग्राउंड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोडवेज प्रशासन कुल 200 नई बसें खरीदने की प्रक्रिया में है। इसमें से 174 बसें अगले महीने डिपो को मिल जाएंगी। खास बात यह है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 144 नई एक्सप्रेस बसें बेड़े में शामिल की जा रही हैं। वहीं 30 शानदार एसी स्लीपर बसें भी खरीदी गई हैं, जिससे रात का सफर आरामदायक होगा।
हालांकि, 26 एसी 2 बाय 2 सिटिंग बसों के लिए अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिल पाया है।
फैक्ट फाइल
- कुल बसें: 2515
- अनुबंध (Contract) पर बसें: 1020
- रोजाना यात्री: करीब 8 लाख लोग सफर करते हैं।
- रोजाना आय: लगभग 6.07 करोड़ रुपये।
- दूरी: रोजाना 13 लाख किलोमीटर का सफर तय होता है।
सिंधी कैंप और प्रमुख स्टैंड्स पर दिखेगा असर
दरअसल, नई बसें आने से जयपुर के सिंधी कैंप, अजमेर, जोधपुर और बीकानेर जैसे बड़े केंद्रों पर यात्रियों को बस के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि पुरानी बसों के खराब होने के कारण यात्रियों को बीच रास्ते में काफी परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।
पढ़ें ये खबरें
- मुख्यमंत्री साय ने स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा एडवांस ट्रेनिंग
- 1 अप्रैल से फिर शुरू होंगे सुभद्रा योजना के रजिस्ट्रेशन, महिलाओं को मिलेंगे ₹10,000 सालाना
- विकास के नाम पर विनाश : सड़क ठेकेदार पर बिना अनुमति पेड़ों की कटाई का आरोप, DFO ने गठित की जांच टीम
- सोशल मीडिया वाला प्यार, मंदिर में इकरार, जमुई में इंस्टाग्राम रील पार्टनर बने रियल लाइफ कपल
- UP में ‘मुर्दा’ सरकार, ‘सड़ा’ सिस्टम! झूठे हैं बहन-बेटियों की सुरक्षा के दावे, मेला देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप, यही है जीरो टॉलरेंस मुखिया जी?
