Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के बौंली कस्बे में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गोल गांव निवासी हरज्ञान गुर्जर नामक एक युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। अतिक्रमण की समस्या से परेशान युवक के इस कदम से प्रशासन में खलबली मच गई और तुरंत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दो साल से नहीं हुई सुनवाई
हरज्ञान गुर्जर ने बताया कि उसके खेत तक जाने वाले आम रास्ते को गांव के कुछ दबंग लोगों ने अतिक्रमण कर पूरी तरह बंद कर दिया है, जिससे उसका खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। वह पिछले दो साल से रास्ता खुलवाने और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रहा है। कई बार धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन देने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हताश होकर उसने टंकी पर चढ़ने का कदम उठाया।
पेट्रोल डालकर टंकी की सीढ़ियों पर लेटा
आक्रोशित हरज्ञान ने टंकी पर चढ़कर अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया और बेसुध अवस्था में टंकी की सीढ़ियों पर लेट गया। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के जरिए उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीमें उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हैं।
भीड़ जमा, परिजन भी मांग में शामिल
घटना की सूचना फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हरज्ञान के परिजन भी मौके पर पहुंचे और आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने और युवक को सुरक्षित उतारने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 11 april 2026: खून पसीने की मेहनत हुई स्वाहा, रेड के दौरान पुलिसकर्मी घायल, तेजस्वी का स्कूल बहन के उड़े परखच्चे, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- प्लास्टिक बोतल में शराब बिक्री का विरोध : शीशी बॉटल व्यापारियों ने कहा – व्यापार ठप होने से हो रहा आर्थिक नुकसान, पूर्व मंत्री ननकीराम बोले – फैसले पर पुनर्विचार करे सरकार
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत
- ‘ब्यूटी भाभी’ की गुहार, सोनोग्राफी मशीन दे दो सरकार… महिला ने सीएम डॉ. मोहन से की मांग, कहा- पांव में सूजन आ जाती है
- CSK vs DC IPL 2026: संजू सैमसन ने आईपीएल में 5 साल बाद जड़ा शतक, लगा दी रिकॉर्ड्स की झड़ी, MS धोनी का बड़ा कीर्तिमान भी ध्वस्त
