Rajasthan News: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विभिन्न टीमों ने गुरुवार को परिवहन विभाग के ब्यावर, नसीराबाद, बिजयनगर, केकड़ी, किशनगढ़ व अजमेर आदि कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारियों व प्राइवेट दलालों के यहां सर्च किया। एसीबी मुख्यालय में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों की दलालों के साथ मिलीभगत भगत होने की शिकायतें मिलने पर यह संयुक्त कार्रवाई की गई है। मामले में एसीबी ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को डिटेन किया है। जिनसे पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई से परिवहन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एसीबी के डीजी गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो मुख्यालय को गोपनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि परिवहन विभाग के ब्यावर, नसीराबाद, बिजयनगर, केकड़ी, किशनगढ़ व अजमेर आदि कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा दलालों के साथ मिलीभगत कर विभिन्न राजमार्गों से गुजरने वाले परिवहन वाहनों से 6 सौ रुपए से एक हजार रुपए तक प्रति वाहन होटल शेरे पंजाब ब्यावर, जगदम्बा टी स्टॉल नसीराबाद, होटल आरजे 01 नसीराबाद के माध्यम से वसूली की जा रही है। उक्त सूचना का सत्यापन करवाया गया तो उक्त तथ्यों की पुष्टि हो गई। डीजी गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने रिश्वत लेने का तरीका बदल दिया है।
12 टीम बनाकर एक साथ सर्च
डीजी गुप्ता ने बताया कि उक्त सत्यापन के आधार पर एसीबी जयपुर के डीआईजी अनिल कयाल के सुपरविजन में आज ब्यूरो मुख्यालय की 12 टीमों द्वारा ब्यावर, नसीराबाद, बिजयनगर, केकड़ी, किशनगढ़ व अजमेर आदि कार्यालयों के परिवहन अधिकारी, कर्मचारियों के ठिकानों, फ्लाइंग स्क्वॉयड, प्राइवेट दलालों एवं उनके परिसरों की आकस्मिक चैकिंग की गई।
डीजी गुप्ता ने बताया कि आज की गई आकस्मिक चैकिंग की कार्यवाही में वाहनों से अवैध एन्ट्री प्राप्त करने के संबंध में काफी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज व मोबाइलों में डिजिटल डेटा बरामद हुआ। डीजी गुप्ता ने गुप्ता ने बताया कि होटल शेरे पंजाब ब्यावर, होटल आरजे 01 नसीराबाद एवं जगदम्बा टी स्टॉल नसीराबाद द्वारा परिवहन विभाग के लिए वाहनों से 600 रुपए से एक हजार रुपए तक अवैध वसूली करना सामने आया है।
पढ़ें ये खबरें
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 9 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार मॉर्निंग ब्रीफ : नीतीश कुमार का दिल्ली दौरा, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जदयू की बैठक, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने खटखटाया तेलंगाना हाई कोर्ट का दरवाजा, अग्रिम जमानत की मांग की
- 9 अप्रैल महाकाल आरती: भांग का श्रृंगार, मस्तक पर चंद्रमा-कमल लगाकर सजे बाबा महाकाल, यहां कीजिए दर्शन
- Raipur News : लाभांडी पाइपलाइन कार्य में लापरवाही पर महापौर मीनल सख्त, अधिकारियों और एसेंजी को दी कड़ी चेतावनी
