Rajasthan News: बिलाड़ा. महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. एक 5 साल की बच्ची के साथ मोहल्ले में ही रहने वाले लड़के पर दुष्कर्म का आरोप लगा है.

आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट व साथ आए स्टीकर के बहाने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया. आरोपी भी नाबालिग है. मामला तीन महीने पुराना बताया जा रहा है। पुलिस उपनिरीक्षक नरपत दान ने बताया कि पीड़िता की माता ने मामला दर्ज कराया है. मामले की जांच प्रारंभ कर दी है.
पीड़िता की माता द्वारा दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 5 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर चॉकलेट व चॉकलेट के साथ आये स्टिकर दिखाकर मोहल्ले में रहने वाला लड़का कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया. बच्ची के यूरीन में जलन होने पर बच्ची को पूछा तो आपबीती बताते हुए मोहल्ले के लड़के का नाम बताया और उसके साथ हरकतें बताई.
उसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया. वही बच्ची को मेडिकल के लिए बिलाड़ा परिजन हॉस्पिटल ले गए, लेकिन वहां से जोधपुर रेफर किया गया. शनिवार को पीड़िता बच्ची का मेडिकल होगा. बच्ची के साथ दरिंदगी पर परिजनों में आक्रोश है.
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ को मिली 15वें वित्त आयोग की 404 करोड़ की राशि, नगरीय निकायों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
- CG News : 21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
- 5 चेहरे पर लिए 450 SIM: ‘ऑपरेशन फेस’ से फर्जी सिम नेटवर्क का फूटा भांडा, दंपति समेत 3 गिरफ्तार, UP तक जुड़े तार
- मौत निगल गई जिंदगीः ड्यूटी से लौट रहा था रेलवे कर्मी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि चली गई जान…
- CM डॉ. मोहन ने केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

