Rajasthan News: नगरीय विकास कर का समय पर भुगतान नहीं करने वालों पर नियमित रूप से नगर निगम में जोन स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार जोन स्तर पर नगरीय विकास कर वसूलने की कार्रवाई के दौरान उपायुक्त मुरलीपुरा जोन पवन कुमार शर्मा नेतृत्व में सोमवार को 6 सम्पत्तियों के नगरीय विकास कर बकाया होने पर कुर्की की कारवाई की गई।

इस दौरान दो सम्पत्तिधारकों द्वारा मौके पर ही राज्य सरकार द्वारा वर्तमान में ब्याज पेनल्टी पर देय छूट का लाभ लेते हुए संपत्ति पर बकाया नगरीय विकास कर राशि निगम कोष में जमा कराई गई। जिसके बाद कुर्क की गई 6 सम्पत्तियों में से 2 सम्पत्तियों को कुर्क मुक्त कर दिया गया।
इसी प्रकार आदर्श नगर जोन में भी 7 सम्पत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई तथा मालवीय नगर जोन द्वारा नगरीय विकास कर के बकाया भुगतान पर करदाताओं से भुगतान की अपील की जा रही है। मालवीय नगर जोन उपायुक्त मुकुट चौधरी ने बताया कि नगरीय विकास कर वसूलने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कर्मचारियों द्वारा लोगों से संपर्क करने के बाद भी नगरीय विकास कर जमा नहीं कराने वाले संपत्तिधारकों को नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 130 के तहत मांग नोटिस जारी करने के बाद दस सम्पत्तियों पर कुर्की की कारवाई की गई। इसमे से मौके पर चार संपत्तिधारकों के बकाया नगरीय विकास का भुगतान करने पर संपत्तियों को कुकों से मुक्त करने के साथ ही छह संपत्तियों को कुर्क किया।
पढ़ें ये खबरें
- Raipur News : लाभांडी पाइपलाइन कार्य में लापरवाही पर महापौर मीनल सख्त, अधिकारियों और एसेंजी को दी कड़ी चेतावनी
- VIDEO : भिलाई स्टील प्लांट में आग लगने से हड़कंप, कर्मचारियों ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर बचाई जान, 7 घायल
- साइबर ठगों का साम्राज्य ध्वस्त: DGP ने नरसिंहपुर की पुलिस टीम को किया सम्मानित, म्यूल अकाउंट गिरोह का किया था पर्दाफाश
- योगी सरकार में बढ़ा 40 फीसदी दुग्ध उत्पादन, देश में यूपी बना नंबर वन, ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने संभाली कमान
- IPL 2026 : हाईस्कोरिंग मुकाबले में 1 रन से हारी दिल्ली, गुजरात ने दर्ज की पहली जीत, राशिद ने झटके 3 विकेट
