Rajasthan News: जयपुर/हनुमानगढ़। दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट की जांच के दौरान गुजरात एटीएस ने तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आतंकियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि उन्हें इस्तेमाल किए गए हथियार राजस्थान के सीमावर्ती जिले हनुमानगढ़ से सप्लाई किए गए थे। गुजरात एटीएस के डीआईजी ने पत्रकारवार्ता में इसकी आधिकारिक पुष्टि की। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया हैं।

स्लीपर सेल की तलाश तेज
राजस्थान से सीधे आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद राजस्थान एटीएस तुरंत हरकत में आ गई। एक विशेष टीम गुजरात रवाना हो चुकी है, जो पकड़े गएं आतंकियों से गहन पूछताछ करेगी। जांच का मुख्य फोकस हथियारों की सप्लाई चेन में शामिल स्थानीय लोगों और संभावित स्लीपर सेल को चिह्नित करना है।
4 साल में ड्रोन से तस्करी के 60 मामले
बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के रिकॉर्ड बताते है कि 2021 से अब तक सीमा पार से ड्रोन तस्करी के 60 मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें 56 मामले श्रीगंगानगर और 4 मामले बीकानेर बॉर्डर से जुड़े हैं।
भारतमाला रोड बना तस्करों का सेफ कॉरिडोर
जांच में पता चला है कि अमृतसर से गुजरात तक जाने वाली भारतमाला रोड अब नशा और हथियार तस्करी का सुरक्षित रास्ता बन गई है। हनुमानगढ़ से गुजरने वाले हिस्सों में स्थायी चौकियों और सघन निगरानी की कमी का फायदा तस्कर उठा रहे है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘ऐसी अभद्र भाषा कहां से लाते हैं?’ जाति आधारित जनगणना रोकने की PIL खारिज, CJI ने लगाई फटकार
- यमुनानगर फायरिंग केस: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार
- Kota Congress News: कोटा में कांग्रेसियों के बीच चले लात-घूंसे, प्रहलाद गुंजल का नाम नहीं लिया तो भड़के कार्यकर्ता, धारीवाल गुट से भिड़ंत
- मोबाइल चोरी के विवाद में मौसी ने एक साल के भांजे को तालाब में डुबोकर मारा, भाई की शादी में पहुंची थी दोनों बहनें
- जनगणना 2027: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, कहा- PM मोदी के नेतृत्व में देश पहली बार डिजिटल जनगणना की ओर अग्रसर
