Rajasthan News: राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नकली खाद और बीज के खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। पिछले कई महीनों से वे राज्य के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर नकली खाद और बीज बनाने वाली कंपनियों पर शिकंजा कस रहे हैं। रविवार, 28 सितंबर को उन्होंने बीकानेर और श्रीगंगानगर में छापेमारी की।

रविवार रात बीकानेर के गजनेर थाना क्षेत्र में मंत्री मीणा ने दो स्थानों पर छापा मारा। गंगापुरा में एक गोदाम से लगभग 24,000 बैग नकली खाद, बीज और कच्चा माल जब्त किया गया। पत्रकारों से बातचीत में मीणा ने बताया, “पदमपुर में हाल ही में नकली खाद पकड़े जाने के बाद इस गोदाम का पता चला। जानकारी के आधार पर इसे चिह्नित किया गया। यह गोदाम गुजरात के दो लोग चला रहे हैं, इसमें राजस्थान के लोग शामिल नहीं हैं।”
मंत्री ने खुलासा किया कि चार महीने पहले किशनगढ़ में ऐसी ही नकली डीएपी खाद पकड़ी गई थी, जहां 16 प्लांट बंद किए गए थे। इसके बाद कारोबारियों ने बीकानेर और श्रीगंगानगर में नकली खाद का कारोबार शुरू किया। उन्होंने कहा, “इन खादों में केमिकल मिलाकर बेचा जा रहा है, जिससे किसानों की जमीन बंजर हो रही है।”
किरोड़ी लाल मीणा ने छापेमारी के दौरान अधिकारियों को बुलाकर आगे की जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सिद्ध होने पर संबंधित कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। इस अभियान से किसानों को नकली खाद और बीज से होने वाले नुकसान से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- Jaipur Eid News: गुलाबी नगरी में मोहब्बत की बारिश! ईदगाह में नमाज पढ़ रहे मुस्लिमों पर हिंदुओं ने बरसाए फूल, बोले- राम के बिना रमजान अधूरा
- SDM बेघर, नियमों की धज्जियां उड़ा रहे अधिकारी-कर्मचारी : निलंबित अफसर का सरकारी मकानों पर कब्जा कायम, सिस्टम पर उठे सवाल
- Crypto Market Update: $70,000 के स्तर पर अटकी बिटकॉइन की रफ्तार, जानिए क्यों टेंशन में इनवेस्टर्स?
- नीतीश कुमार का बक्सर दौरा, स्पोर्ट्स और कल्चरल हब बनेगा जिला, मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात
- Punjab vs Rajasthan Water Dispute: भगवंत मान का बड़ा ऐलान, राजस्थान से मांगे ₹1.44 लाख करोड़, जानें क्या है 1920 का समझौता
