Rajasthan News: विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के बाहर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को 786 तिरंगों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित तिरंगा रैली में देशभक्ति का उत्साह चरम पर था। हाजी मोहम्मद महमूद खान की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

हाजी मोहम्मद महमूद खान ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाली यह परंपरा देश के प्रति एकता और सम्मान का प्रतीक है। इस बार 786 तिरंगे वितरित किए गए, जो सूफी संत के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रीय प्रेम का संदेश देता है। रैली में सभी धर्मों और समुदायों के लोगों ने तिरंगे को गर्व के साथ लहराते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह के साथ शामिल हुए। देशभक्ति के नारों और तिरंगों की शोभा ने आयोजन को यादगार बना दिया। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण बताया। हाजी महमूद खान ने कहा, “यह आयोजन न केवल देशभक्ति को बढ़ावा देता है, बल्कि युवा पीढ़ी में इतिहास और बलिदानियों के प्रति सम्मान की भावना भी जगाता है।”
पीर नफीस मियां चिश्ती ने अजमेर को सांस्कृतिक और धार्मिक एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि सूफी परंपराएं और देशभक्ति का यह संगम समाज को नई दिशा देता है। पुलिस और प्रशासन ने भी आयोजन की सराहना की और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
पढ़ें ये खबरें
- चैत्र माह शुरू: गुड़ी पड़वा, नवरात्रि, रामनवमी, हनुमान जयंती, महावीर जयंती और एकादशी जैसे त्योहारों की तिथि करें नोट…
- 18 साल के नीरज की हत्या से लोधी समाज में आक्रोश: नृशंस वारदात के विरोध में पुलिस को सौंपा ज्ञापन, कहा- आरोपियों के खिलाफ 48 घंटे में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन
- नीतीश के राज्यसभा नामांकन पर अमित शाह की मुहर: बोले- बेदाग छवि और ऐतिहासिक कार्यकाल के साथ राष्ट्रीय राजनीति में स्वागत
- रांची के नवविवाहित कपल गए थे हनीमून मनाने दुबई, शादी की खुशियां बनीं खौफ
- पटना में ढाई साल की बच्ची से बैड टच पर महिला आयोग पहुंची मां, ससुर पर गंभीर आरोप, पति दे रहा निजी वीडियो वायरल करने की धमकी
