Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) से जुड़े कथित लेनदेन का मामले ने राजनीति को गरमा दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की डील कर RPSC में सदस्य बनाया गया। इस मुद्दे को लेकर BJP ने अपने आधिकारिक X हैंडल से राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला।
BJP ने आरोप लगाया कि पेपर लीक और भ्रष्ट नियुक्तियों के जरिए कांग्रेस ने युवाओं का भविष्य तबाह किया। पार्टी ने इसे कांग्रेस का ‘खटाखट मॉडल’ बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में निवेश करो, अपराध से वसूली करो और युवाओं के सपनों को कुचल दो।

भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय की चार्जशीट का हवाला देते हुए दावा किया कि बाबूलाल कटारा ने RPSC का सदस्य बनने के लिए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश खोडानिया को 1 करोड़ 20 लाख रुपये देने पर सहमति जताई थी। यह राशि पांच साल में हर साल 20 लाख रुपये के हिसाब से दी जानी थी, जिसमें से शुरुआत में 40 लाख रुपये दिए जा चुके थे।
पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश खोडानिया ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ED से क्लीन चिट मिल चुकी है और उनके घर से जब्त किए गए 24 लाख रुपये भी रिलीज कर दिए गए हैं। खोडानिया के मुताबिक यह मामला ढाई साल पुराना है और ट्रिब्यूनल में उन्हें बरी किया जा चुका है। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उनकी ही पार्टी के कुछ लोग जानबूझकर इस मामले को तूल दे रहे हैं और वह मानहानि का मुकदमा करेंगे।
इस मामले में 28 फरवरी 2024 को उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद बाबूलाल कटारा ने कोर्ट में दिनेश खोडानिया के खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया था। कोर्ट में दिए गए बयान में कटारा ने वाद के कई पैराग्राफ को जानकारी के अभाव में खारिज किया और कुछ आरोपों को झूठा व भ्रामक बताया।
कटारा ने यह भी कहा कि पूछताछ के दौरान ED अधिकारियों ने उनके सामने कई नाम रखे थे, लेकिन पुराने बयान दबाव और गलतफहमी में दिए गए थे। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि पुराने बयानों के आधार पर कोई निष्कर्ष न निकाला जाए।
पढ़ें ये खबरें
- मेला, मौज और मौतः पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, काल के गाल में समाई 4 जिंदगी, मंजर देख दहल उठे लोग
- धनुष की राजनीति में एंट्री विजय के स्टाइल में? धनुष के फैन क्लब का नाम ‘धनुष कल्याण आंदोलन’ हुआ
- दशहरे की छुट्टी में मोबाइल बनाने वाली कंपनी में भीषण आग, स्क्रैप यार्ड जलकर राख
- IND vs NZ T20I Series: न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, 22 अक्टूबर से होगा टी20 सीरीज का आगाज, अब तक 1.10 लाख टिकट हुए सोल्ड आउट
- कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अब राहुल गांधी ही करेंगे पूरा, भागलपुर में बोले सांसद राजेश वर्मा

