Rajasthan News: सेवर थाना क्षेत्र में रविवार को विजय अस्पताल के पीछे एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा पर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि इस सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। इस दौरान सभा का मुख्य आयोजक मौके से फरार हो गया।

बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक शुभम सैंतरा ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि मकान में नियमित रूप से प्रार्थना सभा होती है और वहां लोगों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जाता है। कार्यकर्ता जब मौके पर पहुंचे तो प्रार्थना चल रही थी। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन इस बीच कई लोग वहां से निकल गए। पुलिस ने कुछ उपस्थित लोगों को हिरासत में लिया है।
बजरंग दल का आरोप है कि ईसाई समुदाय लगातार इस तरह की सभाओं के जरिये धर्मांतरण कराता है और रविवार को ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं। हालांकि सभा में शामिल नितिन नामक युवक ने कहा कि यहां कोई दबाव नहीं है, वह अपनी इच्छा से प्रार्थना में शामिल होता है। उसके अनुसार, यहां केवल आराधना और प्रार्थना होती है जिससे दुख-दर्द दूर होते हैं।
इसी तरह आनंद नगर निवासी एक महिला ने भी बताया कि इस सभा से उन्हें मानसिक शांति मिलती है और उनके दुख दूर हो जाते हैं, इसलिए वह शामिल होती हैं। सेवर थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्य सामने आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- दक्षिण कोरिया की ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री हुई स्वाहा, 10 लोगों की मौत, 59 अन्य लोग घायल
- ईरान-इजराइल जंग का साइड इफेक्ट, बिहार में कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत, 5 वाली चाय अब 10 की, पटना से गया तक होटलों ने बढ़ाए रेट
- ग्वालियर के 116 मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की विशेष नमाज अता कीः देश दुनिया में अमन चैन की दुआ मांगी
- Gold Silver Price Today : आज गिर गए सोने-चांदी के दाम, फटाफट चेक कर लीजिए लेटेस्ट भाव…
- मथुरा में प्रख्यात गौ रक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की गाड़ी से कुचलकर हत्या, गौ तस्करों पर आरोप, CM योगी ने दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश
