Rajasthan News: राजस्थान के बालोतरा में बायतू के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में घायल हुए पुलिसकर्मियों को लेकर जोधपुर आ रही एम्बुलेंस खुद एक और हादसे का शिकार हो गई। जैसे ही एम्बुलेंस मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंची, वह ट्रॉमा वार्ड की दीवार से जा टकराई। इस टक्कर में एडिशनल एसपी भोपाल सिंह लखावत घायल हो गए।

हादसे का कारण बताया जा रहा है कि एम्बुलेंस ड्राइवर समय रहते मोड़ नहीं ले सका, जिससे वाहन दीवार से भिड़ गया। टक्कर से अस्पताल की दीवार पर लगी रेलिंग और कांच टूट गए, और ट्रॉमा वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत दूसरी एम्बुलेंस के ज़रिए अस्पताल के अंदर ले जाया गया।
बालोतरा हादसे में IG विजिलेंस टीम के अफसर घायल
इससे पहले, एनएच-125 पर बायतू पणजी के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में आईजी ऑफिस विजिलेंस टीम के एएसपी अनिल चौधरी, कांस्टेबल दिलीप, अरविंद, हुकम सिंह, और बाड़मेर के एएसआई गोपीकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एएसआई गोपीकिशन अपने परिवार के साथ जोधपुर जा रहे थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार पलट गई और पुलिसकर्मी उसमें फंस गए। हादसे के बाद एनएच 125 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कुछ घायलों को निजी वाहनों से बायतू सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को जोधपुर रेफर किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- पाकिस्तान में लॉकडाउन: रात 8 बजे के बाद नहीं खुलेंगे मॉल और बाजार, शादी भी 10 बजे से पहले करनी होगी खत्म, पीएम शहबाज शरीफ ने किया ऐलान
- Gold Silver Price Today : गोल्ड हुआ और सस्ता, चांदी में भी गिरावट, जानिए किस शहर में क्या है भाव ?
- ईरानी सलाहकार बोले- ट्रम्प के पास 20 घंटे बचे, सरेंडर करो या अंजाम भुगतो, वरना हम दिखाएंगे पाषाण युग
- Breaking News: नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई नई पार्टी ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’, पंजाब की राजनीति में हलचल
- प्रधानमंत्री जी केदारनाथ भी आएं और बताएं… मंदिर में चढ़ावा में मिले सोना में घोटाला होने का आरोप, गणेश गोदियाल ने घेरते हुए पूछे तीखे सवाल
