Rajasthan News: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने झुंझुनूं के श्री जगदीशप्रसाद झाबरमल टिबरेवाला यूनिवर्सिटी (JJTU) पर एक और कड़ी कार्रवाई की है। UGC ने इस विश्वविद्यालय में अगले पांच वर्षों तक पीएचडी नामांकन पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध शैक्षणिक सत्र 2025-26 से 2029-30 तक लागू रहेगा।

इस निर्णय के बाद, UGC ने विश्वविद्यालय से जुड़ी जांच समिति के रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि संस्थान द्वारा पीएचडी डिग्री देने के लिए निर्धारित शैक्षणिक मानदंडों और पीएचडी विनियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। विश्वविद्यालय से प्राप्त स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने के बाद समिति ने सिफारिश की कि अगले पांच साल तक विश्वविद्यालय में पीएचडी के नामांकन पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही छात्रों और अभिभावकों को भी चेतावनी दी गई है कि वे इस विश्वविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश न लें, क्योंकि यहां दी गई पीएचडी डिग्री उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए मान्यता प्राप्त नहीं होगी।
अनियमितता का आरोप
जांच में पुष्टि हुई थी कि JJTU पीएचडी विनियमों का पालन नहीं कर रहा था और इसने शैक्षणिक मानदंडों को नजरअंदाज किया था। इसके परिणामस्वरूप UGC ने इस विश्वविद्यालय पर यह कार्रवाई की है।
यूजीसी की कार्रवाई का सिलसिला जारी
यह कार्रवाई दो महीने में चौथे विश्वविद्यालय पर की गई है। इससे पहले, UGC ने चूरू के ओपीजेएस विश्वविद्यालय, अलवर के सनराइज विश्वविद्यालय और झुंझुनूं के सिंघानिया विश्वविद्यालय में भी पीएचडी नामांकन पर रोक लगाई थी। इन सभी विश्वविद्यालयों पर आरोप था कि वे पीएचडी विनियमों और शैक्षणिक मानदंडों का पालन नहीं कर रहे थे।
पढ़ें ये खबरें
- पश्चिम बंगाल : TMC प्रत्याशी ने किया पुलिस वाहन का इस्तेमाल, EC ने किया थानेदार को सस्पेंड
- ODI World Cup 2027: घरेलू क्रिकेट में शतकों की बारिश, IPL में ठोक रहा तूफानी छक्के, Team India में एंट्री मारेगा ये ‘रन मशीन’?
- Bihar Top News Today: ‘लालू को तो लोगों ने सिर्फ बदनाम किया’, तेजस्वी ने खोला शराबबंदी का काला चिट्ठा, महागठबंधन पर ओवैसी का बड़ा बयान, जलती चिता से शव उठा ले गई पुलिस, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- Today’s Top News : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा, CM साय कल दिल्ली में PM मोदी से करेंगे खास मुलाकात, महतारी वंदन योजना की 26वीं किश्त की राशि जारी, NSUI ने 3 विश्वविद्यालयों का किया घेराव, महिला से गैंगरेप मामले में 4 गिरफ्तार, महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- IPL 2026 : फ्लॉप, फ्लॉप, फ्लॉप…CSK ने 18 करोड़ देकर जिस पर किया सबसे ज्यादा भरोसा, वही बन गया विलेन, हर कोई रह गया हैरान

