Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर के पास 14 अक्टूबर को जोधपुर हाईवे पर हुई बस आग की भयावह घटना में एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज के दौरान लाठी गांव के 22 वर्षीय ओमाराम की मौत हो गई। इसके साथ ही इस भीषण हादसे में मृतकों की संख्या 26 हो गई है।

ओमाराम की हालत शुरू से गंभीर थी
अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी के मुताबिक, ओमाराम गंभीर रूप से झुलस गए थे और लगातार वेंटिलेटर पर थे। रविवार सुबह उनकी स्थिति बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे में 19 लोग बस में जिंदा जल गए
इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में बस के अंदर ही 19 यात्रियों की जलकर मौत हो गई थी। उनकी पहचान डीएनए जांच से की गई थी। हादसे के बाद गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से अब 7 की जान जा चुकी है। फिलहाल 6 घायलों का इलाज जारी है।
बस में थे 57 यात्री
हादसे के समय बस में 57 लोग सवार थे और वह जोधपुर जा रही थी। रास्ते में अचानक बस में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग दरवाजे और खिड़कियों से कूदकर जान बचाने में कामयाब हुए, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कई यात्री बाहर निकल ही नहीं पाए।
बस मालिक गिरफ्तार, SIT जांच जारी
पुलिस ने हादसे के बाद बस मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) बनाई गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना स्थल का दौरा कर घायलों से मुलाकात की थी। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 से 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की थी।
पढ़ें ये खबरें
- दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 की मौत, ऑटो पर ट्रक पलटने से हुआ हादसा, खौफनाक मंजर देख सहमे लोग
- चंडीगढ़ में 12 से 18 अप्रैल तक श्री राधा रस भागवत कथा, पुंडरीक महाराज देंगे आध्यात्मिक प्रवचन
- PBKS vs SRH IPL 2026: डबल हेडर के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- पटना में पिंक बस की महिला कर्मी बुनियादी सुविधाओं को तरसीं, पत्र लिख बयां किया दर्द
- दिल्ली की रियल एस्टेट कंपनी पर ED की छापेमारी, 19 हजार घर खरीदारों से ₹2000 करोड़ हड़पने का आरोप
