Rajasthan News: कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। शनिवार को कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस निर्णय की घोषणा की। इस जिम्मेदारी में उनके साथ वरिष्ठ नेता अजय माकन और प्रताप सिंह बाजवा भी शामिल होंगे।

गहलोत और पायलट बने कांग्रेस के स्टार प्रचारक
हरियाणा चुनाव के लिए कांग्रेस ने हाल ही में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी, जिसमें अशोक गहलोत, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा जैसे प्रमुख नेताओं का नाम शामिल है। लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की सफलता के बाद इन नेताओं का राजनीतिक कद और अधिक बढ़ गया है।
दिल्ली दौरे के बाद बढ़ी चर्चाएं
अशोक गहलोत, जिन्हें राजस्थान की राजनीति का जादूगर कहा जाता है, स्वास्थ्य लाभ के बाद 12 सितंबर को दिल्ली दौरे पर थे। पार्टी आलाकमान से मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो अब सच साबित हो गई है।
पढ़ें ये खबरें भी
- चलती कार की छत पर खड़ा होकर किया खतरनाक स्टंट: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक की निकाली हीरोगिरी, हिरासत में लेकर कार किया जब्त
- बिहार बोर्ड के पांचवें दिन विज्ञान की परीक्षा, 4 दिनों में 22 छात्र निष्कासित, सुरक्षा और सख्ती बरकरार
- ‘मौत’ का निमंत्रणः 2 बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 युवकों की थमी सांसें, एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे चीन, नौ साल बाद ड्रैगन की धरती पर होगी जिनपिंग से होगी मुलाकात
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज स्थिर, रायपुर सबसे गर्म और अंबिकापुर सबसे ठंडा, अगले 2 दिनों बाद गिरेगा अधिकतम तापमान

