Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से व्यथित होकर इस वर्ष 3 मई को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि वे इस दिन को केवल रक्तदान शिविर और जनसेवा जैसे कार्यों तक ही सीमित रखें, और किसी प्रकार का उत्सव न करें।

गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को भीतर तक झकझोर दिया है। जो लोग परिवार के साथ कुछ सुखद पल बिताने गए थे, उनके लिए यह यात्रा जीवन भर का दुख बन गई। जिन परिवारों ने अपनों को अपनी आंखों के सामने खो दिया, उनकी स्थिति सोचकर ही मन विचलित हो उठता है।”
उन्होंने आगे कहा, “ऐसे समय में मैंने यह तय किया है कि इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा। मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से भी आग्रह करता हूं कि इस दिन कोई जश्न न करें, बल्कि इसे सेवा और संवेदना का अवसर बनाएं। यही दिवंगत आत्माओं के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी किया था स्वागत से इनकार
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जयपुर दौरे के दौरान किसी भी स्वागत कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। वह “संविधान बचाओ रैली” को संबोधित करने आए थे, लेकिन आतंकी हमले के विरोध में उनका कोई सार्वजनिक अभिनंदन नहीं किया गया। कांग्रेस की ओर से मंच पर उन्हें केवल सूत की माला पहनाई गई और संविधान की प्रति भेंट की गई।
पढ़ें ये खबरें
- BBM डिविजन के नक्सली करने वाले हैं सरेंडर! पुलिस ने जंगलों में पोस्टर जारी कर की मुख्यधारा में लौटने की अपील
- Crime News : अवैध संबंध में रोड़ा बने रहे पति की हत्या, पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर थी रची साजिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
- Jabalpur News: बैंक से डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी, दहेज न देने पर गर्भवती बहू की पिटाई, इलाज का झांसा, मदद के नाम पर हड़पा 135 ग्राम सोना, होली पर निगम का हर्बल गुलाल, हेल्थ से खिलवाड़ पर शिकंजा
- सेहत से समझौता बर्दाश्त नहीं! मिलावटी मिठाइयों पर चला खाद्य विभाग का चाबुक, भारी मात्रा में स्टॉक नष्ट
- Israel Iran Attack : दुबई के पाम होटल पर ईरान ने दागी मिसाइल, हमले के बीच खाली कराया गया बुर्ज खलीफा


