Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर एक बार फिर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वोट हर नागरिक का अधिकार और सम्मान है, लेकिन अगर वोट ही हटा दिया जाए तो उसका सम्मान कैसे बचेगा। गहलोत ने सवाल किया कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ किस स्तर पर हुई और चुनाव आयोग इसकी जांच और मंशा पर चुप क्यों है।

‘वोट चोरी’ के आरोप और राहुल गांधी का जिक्र
गहलोत ने राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव आयोग खुलकर अपनी बात रख दे तो तस्वीर साफ हो सकती है। साथ ही चेतावनी दी कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में मौजूदगी और संदेश
स्वतंत्रता दिवस पर गहलोत ने कांग्रेस प्रदेश कार्यालय और जयपुर की बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार, बतौर पूर्व मुख्यमंत्री यह उनकी बड़ी चौपड़ पर पहली मौजूदगी थी, हालांकि गहलोत यहां पहले भी करीब 30 बार झंडा फहरा चुके हैं।
मीडिया से बातचीत में गहलोत ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज हमें उनके संघर्ष को नमन करना चाहिए, जिन्होंने देश को आज़ादी दिलाई।
पढ़ें ये खबरें
- महावीर जयंती को लेकर बड़ा फैसला: सरकार ने कलेक्टर को दिया अवकाश बदलने का अधिकार, राजधानी में 31 की जगह 30 मार्च को छुट्टी घोषित
- नारियल खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल, हमेशा मिलेगा ज़्यादा पानी और मलाई वाला नारियल…
- ये हिंदुओं का देश है, यहां के सभी नेता को…गौरक्षा की बात करते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बड़ा बयान, संतों पर भी उठाए सवाल
- T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले 10 बल्लेबाज, विराट कोहली ने लिस्ट में मचाई खलबली, पाकिस्तानी दिग्गज को पछाड़ा
- घर में छात्रा को अकेली देख पहुंच गया सीनियर स्टूडेंट, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार
