Rajasthan News: ओडिशा के संबलपुर में आयोजित मारवाड़ महोत्सव में राजस्थान और ओडिशा की साझा संस्कृति की झलक साफ नजर आई। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। मंच से वक्ताओं ने मारवाड़ी समाज की भूमिका और दोनों राज्यों के बीच पुराने सांस्कृतिक रिश्तों को रेखांकित किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि संबलपुर भगवान जगन्नाथ की धरती है, जहां आध्यात्म और शौर्य दोनों की परंपरा रही है। उन्होंने मारवाड़ी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज अपनी जन्मभूमि राजस्थान से जुड़ा रहकर ओडिशा की कर्मभूमि के विकास में अहम योगदान दे रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा के समय सेवा कार्यों में मारवाड़ी समाज हमेशा आगे रहता है। बिरला ने प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल की भी तारीफ की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मारवाड़ी समाज दुनिया भर में राजस्थान की मिट्टी की खुशबू फैला रहा है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाकर सरकार ने देश-विदेश में बसे राजस्थानियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास किया है। राजस्थान फाउंडेशन के अब 40 चैप्टर बन चुके हैं और हर जिले में प्रवासियों की सहायता के लिए एडीएम स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने मारवाड़ी युवा मंच के प्रयासों को सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण बताया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान और ओडिशा के विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना के तहत दोनों राज्यों में निवेश और सहयोग के नए अवसर बन रहे हैं। ऐसे महोत्सव न सिर्फ सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं, बल्कि आर्थिक रिश्तों को भी नई दिशा देते हैं।
- ‘हां मेरा रशियन लड़कियों से अफेयर था’, रूसी महिलाओं से अफेयर को लेकर बिल गेट्स का बड़ा कबूलनामा, स्टाफ से मांगी माफी
- राजद के पूर्व विधायक रीतलाल यादव को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका
- ‘मैं उसे मार आया हूं…’, सिरफिरे पति ने पत्नी के प्रेमी का किया मर्डर, कहा- जो महिला इस तरह घर से भागेगी उसका यही अंजाम होगा
- हाईवे पर शुरू करना है पेट्रोल पंप या ढाबा? तो दफ्तरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, ‘Rajmarg Pravesh’ पोर्टल से घर बैठे मिलेगी मंजूरी
- एग्जाम में फिर फेल होने का डर! ग्वालियर में 12वीं के छात्र ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान, मौके पर तोड़ा दम

