Rajasthan News: जिला उपभोक्ता आयोग (तृतीय), जयपुर ने जूता निर्माता कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड को अनुचित व्यापार प्रथा और सेवा में कमी का दोषी ठहराते हुए ₹61,000 का हर्जाना लगाया है। मामला एक ग्राहक से कैरी बैग के लिए ₹6 वसूलने का था, जबकि उस बैग पर बाटा का नाम और प्रचार छपा हुआ था।

क्या है पूरा मामला?
परिवादिनी नीना पारीक ने 27 फरवरी 2024 को बाटा के स्टोर से एक जोड़ी जूते और एक जोड़ी स्लीपर ₹4,698 में खरीदे। लेकिन स्टोर द्वारा उन्हें जो बिल दिया गया वह ₹4,704 का था, जिसमें ₹6 कैरी बैग की कीमत के रूप में जोड़े गए थे। जब उन्होंने बैग की कीमत हटाने का अनुरोध किया, तो स्टोर स्टाफ ने स्पष्ट रूप से कहा कि बैग लेना जरूरी है और उसका चार्ज भी देना होगा।
आयोग ने क्या कहा?
आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र मोहन माथुर और सदस्य पवन कुमार भारद्वाज ने अपने आदेश में कहा कि कैरी बैग पर बाटा का विज्ञापन छपा था, इसलिए ग्राहक से उसका मूल्य वसूलना अनुचित व्यापार व्यवहार (Unfair Trade Practice) है। इस प्रकार से ग्राहक से प्रचार माध्यम का पैसा वसूलना नाजायज है। ग्राहक को मजबूर करके पैसे वसूलना सेवा में कमी है।
आदेश के मुख्य बिंदु
- ₹6 की वसूली राशि ग्राहक को 9% वार्षिक ब्याज सहित लौटाई जाए।
- बाटा को ₹61,000 हर्जाने के रूप में ग्राहक को अदा करने होंगे।
पहले भी लग चुका है जुर्माना
यह पहली बार नहीं है जब बाटा कंपनी इस तरह के मामले में दोषी पाई गई हो। आयोग इससे पहले भी प्रिंटेड कैरी बैग के लिए चार्ज वसूलने पर ₹10,000 का हर्जाना लगा चुका है।
पढ़ें ये खबरें
- CG News : हाईकोर्ट ने 26 साल पुराने मामले में दोषियों की सजा की कम, पुलिसकर्मियों पर किया था जानलेवा हमला
- सड़क हादसे से मचा तांडव: टीकमगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की कार से भिड़ंत, 20 घायल, शहडोल में बाइक सवार के गर्दन में घुसा पिकअप में लोड सरिया, मौत
- पल भर में खुशियां खाकः ट्रैक्टर खरीदकर लौट रहा था युवक, तभी रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि घर पहुंची लाश
- CG Accident News : पिकअप की चपेट में आने से 10 साल की मासूम की मौत, तीन महिलाएं घायल, शादी में शामिल होने आए थे सभी
- ट्रक को चढ़ा नशा! बिना ड्राइवर के सड़क पर दौड़ा शराब से लोड वाहन, बैंक के बाहर खड़ी कैश वैन को मारी टक्कर

