Rajasthan By-Election 2024: बांसवाड़ा संभाग पुलिस महानिरीक्षक एस परिमला के निर्देश पर और पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर की जा रही नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से कार की डिक्की में रख कर ले जाए जा रहे 40 लाख रुपए जब्त किए हैं. साथ ही इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को डिटेन किया है जिससे पूछताछ की जा रही है.

गत्ते के कार्टन में मिले 40 लाख
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि राजतालाब थाना पुलिस ने थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में थाने के बाहर ही नाकाबंदी की. इस दौरान बांसवाड़ा शहर से डूंगरपुर मार्ग की ओर जा रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई. कार की डिक्की में एक गत्ते का कार्टन मिला.
दो लोगों को किया गिरफ्तार
उसे खोलकर देखने पर नोटों के बंडल मिले जिसकी गिनती की गई तो वह 40 लाख रुपए निकली. कार में दो जने सवार थे. जिसमें चालक ने अपना नाम अनिल कटारा निवासी सेमलिया गढ़ी और साथ बैठे व्यक्ति ने विमल जैन निवासी परतापुर बताया. पूछताछ में दोनों राशि के संबंध में संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए. इस पर पुलिस ने राशि जब्त कर ली है. अनिल और विमल को डिटेन किया गया है.
चुनावों में उपयोग की जांच की जा रही है
गौरतलब है कि बांसवाड़ा जिले से सटे हुए डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव हैं इसको देखते हुए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं इस राशि का उपयोग चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए तो नहीं किया जा रहा है. डूंगरपुर जिले में पुलिस ने चुनावी माहौल में अवैध रूप से ले जाए जा रहे करीब 6 करोड़ रूपए से अधिक की राशि जब्त की है. ऐसे में पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
